• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • मोबाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आज से बात करना हुआ महंगा, Jio और Airtel के रिचार्ज प्लान हुए महंगे, यहां देखें नया टैरिफ

जियो और एयरटेल ने पिछले महीने अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए थे। इसकी नई कीमत आज से लागू हो गई है। ऐसे में अब कस्‍टमर्स को रिचार्ज प्‍लान के लिए अधिक...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 03 Jul 2024 08:23:01 AM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jul 2024 08:23:01 AM (IST)
आज से बात करना हुआ महंगा, Jio और Airtel के रिचार्ज प्लान हुए महंगे, यहां देखें नया टैरिफ
जियो और एयरटेल ने पिछले माह बढ़ाई की रिचार्ज प्‍लान की कीमत

HighLights

  1. जियो ने जून में 27 प्रतिशत बढ़ाई थी कीमत
  2. एयरटेल के प्लान भी 10 से 20 प्रतिशत महंगे
  3. देशभर में आज से लागू हुई प्‍लान की नई कीमत

Airtel-Jio Recharge Plan टेक्‍नोलॉजी डेस्‍क, इंदौर। देशभर में आज से बात करना महंगा हो गया है। कस्‍टमर्स को फोन रिचार्ज करवाने के लिए अब अधिक जेब ढीली करना होगी। पिछले दिनों जहां जियो ने कीमतों में 27 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की थी, तो वहीं, बीते शुक्रवार को एयरटेल ने भी अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर दिए थे।

Jio ने प्‍लान्‍स में आया इतना अंतर

जियो ने अपने आधा दर्जन मंथली प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की है। 239 रुपये वाले प्लान की कीमत 299 रुपये कर दी गई है। जबकि, 155 रुपये वाला प्लान अब 209 रुपये का हो गया है। 299, 349 और 399 रुपये वाले प्लान्स की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी द्वारा 2 जीबी और उससे ज्यादा वाले प्लान में Unlimited 5G सर्विस दी जाएगी। बता दे कि जियो कंपनी ने करीब ढाई साल बाद प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की है।


Old Plan Price Benefits Validity (days) New Plan Price
155 2GB 28 189
209 1 GB/day 28 249
239 1.5 GB/day 28 299
299 2 GB/day 28 349
349 2.5 GB/day 28 399
399 3 GB/day 28 449
479 1.5 GB/day 58 579

Airtel के प्लान भी महंगे

एयरटेल के प्लान भी 10 से 21 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं। अब 179 रुपये वाला प्लान अब 199 रुपये में मिलेगा। वहीं, पोस्टपेड प्लान भी 10 से 20 प्रतिशत महंगे हुए हैं, ऐसे में 399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान 449 रुपये में मिलेगा।

Old Plan Price Benefits Validity (days) New Plan Price (Rs)
179 2GB 28 199
455 6GB 84 509
1799 24GB 365 1999
265 1GB/Day 28 299
299 1.5GB/Day 28 349
359 2.5GB/Day 28 409
399 3GB/Day 28 449
479 1.5GB/Day 56 579