• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • मोबाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यदि अापने इंस्टाग्राम अौर फेसबुक पर शेयर की है एेसी तस्वीरें तो हो जाइए सावधान

आपने इंस्टाग्राम पर लग्जरी गाड़ी का फोटो अपलोड किया है या फेसबुक पर महंगी घड़ी की फोटो डाली है, तो...

By Edited By:
Publish Date: Mon, 11 Sep 2017 03:40:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 Sep 2017 07:20:57 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
यदि अापने इंस्टाग्राम अौर फेसबुक पर शेयर की है एेसी तस्वीरें तो हो जाइए सावधान

नई दिल्ली। आपने इंस्टाग्राम पर लग्जरी गाड़ी का फोटो अपलोड किया है या फेसबुक पर महंगी घड़ी की फोटो डाली है, तो आयकर अधिकारी आपके घर दस्तक दे सकते हैं। आयकर विभाग ने अगले महीने से कालेधन का पता लगाने के लिए सोशल नेटवर्किग साइटों को खंगालने का फैसला किया है।

इसे 'प्रोजेक्ट इनसाइट' नाम दिया गया है। इसके तहत विभाग बड़े पैमाने पर अांकड़ों का विश्लेषण और सोशल साइटों पर मौजूद सूचनाओं का मिलान किया जाएगा। इससे व्यक्ति के खर्च के तरीके और घोषित आमदनी के बीच अंतर का पता लग सकेगा। वहीं, कालेधन के प्रवाह पर अंकुश लगाने में भी मदद मिलेगी।


एक अधिकारी ने कहा कि फिलहाल बीटा परीक्षण चल रहा है। प्रोजेक्ट इनसाइट के लिए एकीकृत प्लेटफार्म अगले महीने शुरू किया जाएगा। आयकर विभाग ने कर दायरा बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट इनसाइट परियोजना की पहल की है। इसके तहत आयकर विभाग डेटा जुटाएगा. इससे कर अधिकारियों को ऊंचे मूल्य के लेनदेन का पता लगाने और कालेधन के प्रवाह पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

अधिकारी ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी आधारित प्रोजेक्ट इनसाइट परियोजना से सूचना आधारित रुख को मजबूत करने में मदद मिलेगी और कर अनुपालन में सुधार होगा। इस नये तकनीकी ढांचे का इस्तेमाल विदेशी खाता कर अनुपालन कानून (फाटका) तथा सामान्य रिपोर्टिंग मानक (सीआरएस) के लिए भी किया जाएगा।

प्रोजेक्ट इनसाइट के तहत एक नया अनुपालन प्रबंधन केंद्रीयकृत प्रसंस्करण केंद्र (सीएमसीपीसी) स्थापित किया जाएगा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।