• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • मोबाइल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये App जल्दी डाउन कर देते हैं फोन की बैटरी, इस सेटिंग से लगाएं पता

कई बार अच्छी बैटरी बैकअप वाला फोन भी जल्दी डिस्चार्ज होने लगता है। ऐसे में यूजर्स काे बार-बार फोन चार्ज करना पड़ता है। फोन जल्दी डिस्चार्ज होने कारण क...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 10 Jul 2024 01:00:17 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 Jul 2024 04:31:01 PM (IST)
ये App जल्दी डाउन कर देते हैं फोन की बैटरी, इस सेटिंग से लगाएं पता
सेटिंग से एप की लिस्‍ट आ जाती है सामने।

HighLights

  1. कुछ एप फोन की बैटरी को ज्यादा प्रभावित करते हैं
  2. एप के ज्यादा यूज करने से बैटरी जल्दी डाउन होती है
  3. सेटिंग के जरिए एप यूज की जानकारी मिल सकती है

टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। यूजर्स हमेशा अच्छी बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन ही पसंद करते हैं। ताकि वे फोन का लंबे समय तक उपयोग कर सके और बार-बार बैटरी डाउन होने की समस्या से छुटकारा भी मिल सके।

अच्छा बैटरी बैकअप होने के बावजूद भी कई बार यूजर्स के फोन की बैटरी लंबे समय तक साथ नहीं देती है और फोन जल्दी डिस्चार्ज हो जाता है। इसका कारण फोन में ही छुपे कुछ एप होते हैं, तो फोन की बैटरी को खासा प्रभावित करते हैं, ऐसे में बार-बार फोन को चार्ज करना पड़ता है।

हालांकि, यूजर्स के फोन में ही ऐसे फीचर्स मौजूद हैं, जिसके जरिए आप पता कर सकते हैं कि कौन सा एप आपके फोन की बैटरी काे ज्यादा प्रभावित कर रहा है।

naidunia_image

कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले फोन की सेटिंग ओपन करें
  • यहां आप Battey ऑप्शन पर क्लिक करें
  • यहां Battery Usage की जानकारी मिलेगी

यहां आप देख पाएंगे कि कौन सा एप बैटरी को कितना प्रभावित कर रहा है। साथ ही यहां बैटरी चलने का टाइम देखा जा सकता है। यह लिस्‍ट यूजर्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

सामान्‍य तौर पर इस लिस्ट में वॉट्सऐप, गूगल, जीमेल, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, गूगल क्रोम जैसे एप्‍स के नाम नजर आते हैं। बता दें, यह लिस्ट हर स्मार्टफोन यूजर के लिए अलग होती है। यह लिस्ट फोन ऐप्स इस्तेमाल करने से जुड़ी होती है।


यह एप ज्यादा कर सकता है प्रभावित

अगर आप व्हाट्सएप का सर्वाधिक उपयोग करते हैं, तो यह बैटरी को जल्‍दी खत्‍म कर सकता है। कुछ यूजर्स के फोन की बैटरी को व्हाट्सएप 50 प्रतिशत तक प्रभावित करता है।