
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Vivo Y100t: टेक कंपनी वीवो ने अपने Y100 सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी के नए हैंडसेट Vivi Y100t को चीन में लॉन्च किया गया है। इससे पहले Y100 सीरीज में Y100 और Y100i को बाजार में उतारा गया था। इन दोनों ही स्मार्टफोन को पिछले साल पेश किया गया था। Vivo Y100t की कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि मोबाइल के प्री-सेल के समय कीमत का खुलासा होगा।
वीवो के नए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट दिया गया है। इसमें 6.64 इंच आईपीएस एलसीडी पैनल, एफएचडी+रिजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।
इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 8जीबी/12जीबी रैम और 256जीबी/ 512जीबी बिल्ट इन स्टोरेज के साथ उतारा है। Vivo Y100t में 8जीबी वर्चुअल रैम मिलती है। इस फोन में 5000 mAh की बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
वीवो के इस नए हैंडसेट में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें NFC, फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5 एमएम ऑडियो जैक की सुविधा है। इसे वाइट और ब्लू कर ऑप्शन में लाया गया है।