• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • न्यू लॉन्चेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया का पहला 5-इन-1 कनवर्टिबल डिवाइस

ऐसस ने '5-इन-1 ट्रांसफॉर्मर बुक 5' नामक कनवर्टिबल डिवाइस लांच किया है। इससे स्मार्टफोन, लैपटॉप व टैबलेट की तरह काम लिया जा सकता है।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 04 Jun 2014 12:34:14 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Jun 2014 12:36:02 PM (IST)
दुनिया का पहला 5-इन-1 कनवर्टिबल डिवाइस

वॉशिंगटन (एजेंसी)। ऐसस ने '5-इन-1 ट्रांसफॉर्मर बुक 5' नामक कनवर्टिबल डिवाइस लांच किया है। कंपनी का दावा है कि इससे स्मार्टफोन, लैपटॉप व टैबलेट की तरह काम लिया जा सकता है। साथ ही इसे एंड्रॉयड या विंडोज, किसी भी प्लेटफॉर्म पर चलाया जा सकता है।

कंपनी का कहना है कि यह विश्व का पहला 5 मोड कनवर्टिबल डिवाइस है। स्मार्टफोन के लिए इसमें 5 इंच का डिस्प्ले, इंटेल एटम क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2500 एमएएच बैटरी, 2 जीबी रैम, 8 एमपी रियर कैमरा, 2 एमपी फ्रंट कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


टैबलेट और लैपटॉप के तौर पर इसे चलाने के लिए एंड्रॉयड और विंडोज 8.1, दोनों ओएस का ऑप्शन दिया गया है। यूजर दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर एक-साथ या किसी एक पर भी डिवाइस को चला सकता है।

इसमें टैबलेट के लिए 12.5 इंच की स्क्रीन, 4 जीबी रैम, इंटेल कोर प्रोसेसर, 128 जीबी एसएसडी, फुल क्वेर्टी कीबोर्ड, टचपैड जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि कंपनी ने इस डिवाइस की कीमत का खुलासा नहीं किया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।