
वॉशिंगटन। ऐपल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि ऐपल टीवी के लिए कस्टमर प्री-ऑर्डर कर सकेंगे। इस बहुप्रतीक्षित टीवी की प्री-बुकिंग अगले हफ्ते 26 अक्टूबर शुरू होगी और शिपिंग अगले हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी।
कुक ने बताया कि नया ऐपल टीवी नए तरह के टीवी अनुभव की नींव रखेगा, जिसमें ए8 प्रॉसेसर और 36 व 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज क्षमता होगी। इसके साथ ही यह फुल ऐप स्टोर को सपोर्ट करेगा। नए ऐपल टीवी के साथ सीरी रिमोट मिलेगा, जिसकी मदद से कस्टमर आसानी से अपने पसंदीदा टीवी शो और मूवीज को खोज सकेंगे।
यह भी पढ़ें : पुलिस को बीच सड़क पर मिला क्रैश हुआ यूएफओ
नया फोर्थ जनरेशन ऐपल टीवी 32 जीबी स्टोरेज क्षमता के साथ 149 डॉलर (9685 रुपए) और 64 जीबी स्टोरेज क्षमता के साथ 199 डॉलर (करीब 12,935 रुपए) में उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें : यूजर का निजी डाटा चुराने वाले 250 एप्स बैन करेगा ऐपल