• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • न्यू लॉन्चेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google पर अब खुद मिट जाएगी लोकेशन हिस्ट्री, यूजर की Privacy को लेकर उठाया बड़ा कदम

यूजर द्वारा तीन महीने या 18 महीने का तय समय देने के बाद हिस्ट्री और अन्य एक्टिविटी डाटा खुद मिट जाएगा।

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Fri, 28 Jun 2019 08:32:03 AM (IST)Updated Date: Fri, 28 Jun 2019 08:36:26 AM (IST)
Google पर अब खुद मिट जाएगी लोकेशन हिस्ट्री, यूजर की Privacy को लेकर उठाया बड़ा कदम

सैन फ्रांसिस्को। यूजर्स के लिए सेवाओं को ज्यादा आसान बनाने की दिशा में गूगल ने एक और कदम उठाया है। कंपनी ने एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर लोकेशन हिस्ट्री व एक्टिविटी डाटा के लिए ऑटो-डिलीट कंट्रोल देने का घोषणा की है। इसके जरिए यूजर द्वारा तय समय के बाद हिस्ट्री और अन्य एक्टिविटी डाटा खुद मिट जाएगा।

हाल के दिनों में यूजर्स के डाटा और प्राइवेसी को लेकर दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों ने कई कदम उठाए हैं। इस विषय पर आयोजित एक कॉन्फ्रेंस में गूगल और एपल जैसी टेक कंपनियों ने कहा था कि वे इस संबंध में नए टूल तैयार रही हैं। इनकी मदद से यूजर का इस बात पर पूरा नियंत्रण होगा कि किसी थर्ड पार्टी ऐप से यूजर अपना कितना डाटा शेयर करना चाहता है।


फिलहाल गूगल किसी यूजर के वेब और एप एक्टिविटी से जुड़ा डाटा तब तक सुरक्षित रखता है, जब तक यूजर खुद डिलीट न कर दे। नए फीचर में यूजर को ऑटो डिलीट का विकल्प दिया गया है। इसमें यूजर तीन महीने या 18 महीने में डाटा ऑटो-डिलीट का विकल्प चुन सकेगा।