5 जून को लॉन्च करने वाला है ONEPLUS अपना नया स्मार्ट फोन Oneplus 13s, कितनी हो सकती है कीमत
Oneplus अपना नया स्मार्ट फोन Oneplus13s 5 जून को लॉन्च करने वाला है। जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। यह फोन 6.32 इंच, 1.5K 8T LTPO Amoled डिस्प्ले के साथ आने वाला है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 nits peak ब्राइटनेस होगी।
By Roman Tiwari
Edited By: Roman Tiwari
Publish Date: Wed, 04 Jun 2025 04:12:07 PM (IST)
Updated Date: Wed, 04 Jun 2025 04:17:36 PM (IST)
वन प्लस 13s मोबाइल।HighLights
- 5 जून को न्या स्मार्ट फोन Oneplus 13s होगा लॉन्च
- 55,999.00 के आसपास हो सकती इसकी कीमत
- Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा
टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर: यदि आप भी नया स्मार्ट फोन लेने की सोच रहे हैं तो, ये खबर आपके लिए है। Oneplus 5 जून 2025 को अपना नया स्मार्ट फोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसे लेकर लोगों में उत्साह है। इस नए स्मार्ट फोन का मॉडल है Oneplus 13s, जो कि उसका एक फ्लैगशिप फोन है। यह Oneplus के 13 सीरिज का नया फोन है।
![naidunia_image]()
- बता दें कि इसके डिजाइन और प्रोसेसर को लेकर मार्केट में पहले से भी चर्चाएं जारी है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। कंपनी इसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च करने जा रही है।
- जो कि है, Black Velvet, Pink Satin, और Green Silk। हालांकि कंपनी की और से इसकी कीमत को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है, मगर इसकी कीमत 55,999.00 के आसपास हो सकती है।
यह भी पढ़ें: आईफोन 17 सीरीज: लीक से बेस मॉडल में बड़े डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के संकेत
- कंपनी की ओर से इस फोन में काफी बदलाव किए गए हैं। फोन के Plus Key फीचर को लेकर हाइप बनी हुई है।
- इस फीचर का काम Translation, recording, camera launching और भी बहुत कुछ है।
- इसे लेकर कंपनी का कहना है कि इस Plus Key का मेन रोल OnePlus AI Plus Mind को ओपन करना होगा, जो स्क्रीन पर मौजूद हर कंटेंट को कैप्चर करेगा और एनालाइज करेगा।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge इस महीने हो सकता है लॉन्च, पढ़ें इसके शानदार फीचर्स
- Oneplus की ओर से फोन की बहुत सारे फीचर्स के बारे में नहीं बताता गया है, लेकिन कई लीक्स से फोन के बारे में कई जानकारियां मिली हैं।
- जैसे, यह फोन में 6.32 इंच, 1.5K 8T LTPO Amoled डिस्प्ले के साथ आने वाला है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 nits peak ब्राइटनेस होगी।
- इसके अलावा इसमें मिलेगा 50MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP टेलीफोटो सेंसर कैमरा होगा। ये Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर चलेगा।