
नई दिल्ली। पैनासोनिक ने भारतीय बाजार में एफजेड सीरीज में 4k डिसप्ले के साथ दुनिया का पहला 20-इंच टैबलेट टफपैड fz-Y1 लांच किया है। पैनासोनिक टफपैड fz-Y1 में 4k डिसप्ले का उपयोग किया गया है। साथ ही यह डिवाइस काफी स्लिम और स्मूथ है।
इस टैबलेट के तकनीकी पक्ष पर नजर डालें, तो इसमें 3840×2560 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 20.0-इंच का डिसप्ले दिया गया है। यह टैबलेट इंटेल कोर i5 प्रोसेसर पर कार्य करता है। विंडोज 8.1 ऑपरेटिंग पर आधारित इस टैबलेट में 8जीबी रैम दी गई है।
यह भी पढ़ें : यूजर का निजी डाटा चुराने वाले 250 एप्स बैन करेगा एपल
पैनासोनिक टफपैड fz-Y1 में 12.5एमएएम की स्लिम बॉडी है और डिवाइस का वजन 2.41 किलोग्राम है। हल्के वजन का होने के कारण इस टैबलेट को संभालना काफी आसान है। इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरे की सुविधा भी उपलब्ध है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें यूएसबी 3.0 पोर्ट, एसडीएक्ससी कार्ड स्लॉट, हेडफोन जैक दिए गए हैं। इसके अलावा टैबलेट में लैन पोर्ट, एचडीएमआई 2.0 पोर्ट और मिनी डिसप्ले पोर्ट उपलब्ध है। साथ ही यह टैबलेट ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें : साइबर हमले के बारे में यूजर को चेतावनी देगा फेसबुक
पैनासोनिक टफपैड fz-Y1 के साथ तीन साल की वारंटी उपलब्ध होगी। भारतीय बाजार में इस डिवाइस की कीमत 2.4 लाख रुपए है।