Twitter New Design: ट्विटर आज दुनिया भर में इस्तेमाल किया जाने वाला सोशल मीडिया एप्प है, जिस पर बड़े से बड़े और छोटे से छोटे व्यक्ति अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। गुरूवार को ट्विटर ने अपने मोबाइल और डेस्कटाॅप पर कुछ बदलाव किए हैं, जिसमें मोबाइल एप्प और वेब दोनों वर्जन की डिजाइन बदल गई हैं। इस नई डिजाइन में एक नया फाॅन्ट जोड़ा गया है, जिसका नाम चिर्प है। ट्विटर के द्वारा इस बदलाव का कारण सिर्फ इतना ही था कि इससे यूजर को सहूलियत हो लेकिन इस डिज़ाइन के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर खूब आपत्ति जताई, और मीम्स की बाढ़ आ गई।
ट्विटर ने बुधवार को जानकारी देते हुए ट्वीट के माध्यम से बताया कि, ‘‘आज हमने वेब और आपके फोन पर ट्विटर के दिखने के तरीके में कुछ बदलाव किए हैं। हालांकि यह पहली बार में अजीब लग सकता है, ये अपडेट हमें अधिक सुलभ, अपडेटेड और आप किस बारे में बात कर रहे हैं, इस पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जनवरी में, हमने अपना नया फाॅन्ट, चिर्प - का खुलासा किया और यह आज आपके उपयोग के लिए तैयार है।’’ इस अपडेट के द्वारा सभी वेस्टर्न लैंग्वेज अब लेफ्ट तरफ अलाइन होंगे, जिससे स्क्राॅल करते समय पढ़ना आसान होगा। नाॅन वेस्टर्न लैंग्वेज में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।"
जानकारी के लिए आपको बतादें कि इस महीने ही ट्विटर ने अपना एक फीचर ‘फ्लीट्स’ को बंद कर दिया है। पिछली रिपोर्ट में कहा गया था कि 3 अगस्त से ट्विटर यूजर केवल एक्टिव स्पेस देखेंगे, जो लाइव ऑडियो चैट रूम है। इससे पहले ट्विटर में SF Pro, Roboto और Helvetica Neue जैसे फॉन्ट इस्तेमाल होते थे, लेकिन इस बार सभी फॉन्ट को Chirp से रिप्लेस किया गया है। इस फाॅन्ट को इसी साल जनवरी में पेश किया गया जो कि अमेरिका ‘Gothic’ और यूरोपियन ‘Grotesque’ स्टाइल का मिक्स है।
आपको बतादें कि इस फॉन्ट को स्विटजरलैंड के Grilli Type Foundry की साझेदारी में तैयार किया गया है। इसके नए इंटरफेस में आपको रंग को लेकर भी बदलाव देखने को मिलेंगे। नए डिजाइन को लेकर ट्विटर ने अपने यूजर्स से पूछा है ‘क्या आपने कुछ बदलाव नोटिस किए?’ इस नई डिजाइन के बाद ट्विटर यूजर कई तरह के मीम्स बना रहे हैं। एक यूजर ने नए फाॅन्ट की तुलना एक कौवे से की है तो वहीं कई लोगों ने ये भी कहा कि ये गिफ्ट ट्विटर ने खुद को दिया है।
Old Twitter font New Twitter font pic.twitter.com/aKmwy2no4C
— ★ P R A T E E K★ (@Mr_pc_786_) August 12, 2021
After changing #TwitterFont,
Twitter be like - pic.twitter.com/soHtJkK6j8
— Kaagaz Scanner (@KaagazS) August 12, 2021
new twitter design feels weird
— Devonxy | Commissions Open! (@Devonxy1) August 12, 2021
IM NOT USED TO NEW TWITTER DESIGN pic.twitter.com/WNOAFkEKSe
— TheONLYTrueMenhera-chan (@thMenheraShoujo) August 11, 2021
Me: Ooo a new Twitter design update
The new Twitter design update: pic.twitter.com/gzxfeA7VAd
— Tuppence Pennyapple III (@fabulucy) August 12, 2021