• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • न्यू लॉन्चेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्हाट्सऐप ने लॉन्च किया नया प्राइवेसी फीचर 'चैट लॉक', पासवर्ड से सुरक्षित रहेंगी निजी बातचीत

अब आप व्हाट्सऐप में अपनी निजी बातचीत वाले चैट को लॉक कर सकते हैं। इसके मैसेजेज बिना पासवर्ड या बायोमैट्रिक के कोई नहीं पढ़ सकता।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Tue, 16 May 2023 12:29:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 May 2023 12:32:17 PM (IST)
व्हाट्सऐप ने लॉन्च किया नया प्राइवेसी फीचर 'चैट लॉक', पासवर्ड से सुरक्षित रहेंगी निजी बातचीत

WhatsApp Privacy Feature: व्हाट्सऐप (Whatsapp) ने प्राइवेट चैट को और सुरक्षित करने के लिए एक नया फीचर 'चैट लॉक' लॉन्च किया है। व्हाट्सऐप की मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट में इस फीचर को लॉन्च किए जाने की जानकारी दी। नया फीचर वॉट्सऐप के अंदर ही किसी खास चैट को लॉक करने की सुविधा देता है। जकरबर्ग ने लिखा है कि यह फीचर आपकी पूर्ण निजी बातों को एक पासवर्ड के जरिए सुरक्षित रखेगा।

कैसे करेगा काम?

नये फीचर के तहत, जब भी आपको कोई मैसेज करता है और उसे आप चैट लॉक करते हैं तो भेजने वाले का नाम और मैसेज दोनों ही छिप (Hidden) जाएंगे। ये चैट्स एक अलग फोल्डर में सेव होंगी। इसके साथ ही नोटिफिकेशन में मैसेज भेजने वाले का नाम और मैसेज दोनों हिडेन होंगे। इसका मतलब ये कि अगर आपका फोन किसी के हाथ लग जाता है तो भी वो आपके प्राइवेट मैसेज नहीं देख पाएंगे। आपने जिस चैट को लॉक कर दिया है उसे केवल पासवर्ड या बायोमेट्रिक के जरिए ओपन करने के बाद ही देखा जा सकेगा। यह फीचर नोटिफिकेशन से भी चैट को हटा देगा। यानी अगर आपका फोन किसी के हाथ में है, तो उसे लॉक्ट चैट में नये मैसेज आने का पता भी नहीं चलेगा। इस तरह आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी।


क्या है फायदा?

यह फीचर भारत में उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो परिवार के साथ रहते हैं और उनका फोन पत्नी, बच्चे या पैरेंट्स भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप अपनी निजी बातचीत वाले चैट को लॉक कर सकते हैं। इसके मैसेजेज बिना पासवर्ड या बायोमैट्रिक के कोई नहीं पढ़ सकता। ऐसे में अगर आपको फोन अनलॉक भी है, तब भी कोई दूसरा आपके व्हाट्सएप मैसेज नहीं पढ़ सकेगा।