• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • न्यू लॉन्चेस

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

150 से अधिक देशों में WhatsApp चैनल लॉन्च, भारत में BCCI समेत अन्य संस्थाओं और व्यक्तियों का चैनल हुआ लाइव

कटरीना कैफ ने कहा, मुझे वॉट्सऐप चैनल्स के लॉन्च के लिए वॉट्सऐप के साथ सहयोग करते हुए खुशी हो रही है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 14 Sep 2023 08:08:18 AM (IST)Updated Date: Thu, 14 Sep 2023 08:13:06 AM (IST)
150 से अधिक देशों में WhatsApp चैनल लॉन्च, भारत में BCCI समेत अन्य संस्थाओं और व्यक्तियों का चैनल हुआ लाइव
विश्‍वास न्‍यूज का वॉट्सऐप चैनल लॉन्च

मेटा (Meta) ने भारत समेत 150 से अधिक देशों में वॉट्सऐप चैनल (WhatsApp channel) को लॉन्च कर दिया है। भारत में इस लॉन्च के दौरान जागरण न्यू मीडिया की फैक्ट चेकिंग वेबसाइट विश्वास न्यूज (Vishwas News) के चैनल के साथ भारतीय क्रिकेट टीम (Team India), कटरीना कैफ, दलजीत दोसांझ, अक्षय कुमार, विजय देवरकोंडा, नेहा कक्कर समेत अन्य मशहूर संस्थाओं और व्यक्ति के चैनलों को भी लॉन्च किया गया।

WhatsApp चैनल लॉन्च के बाद बीसीसीआई ने बताया, "भारतीय क्रिकेट टीम चैनलों के लॉन्च पर वॉट्सऐप के साथ साझेदारी को लेकर रोमांचित है। हमने वॉट्सऐप के साथ अपनी साझेदारी आईसीसी मेन्स क्रिकेट विश्व कप 2023 के साथ शुरू की है, जो अक्टूबर में शुरू होने वाला है। हम उत्साह और समर्थन के लिए चैनलों का लाभ उठाएंगे, क्योंकि भारत एक दशक के लंबे इंतजार के बाद इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की मेजबानी करने जा रहा है। वॉट्सऐप चैनलों के साथ, प्रशंसकों को मैच की तारीख, समय, स्कोरकार्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण और सटीक जानकारी मिलेगी।"


अभिनेता व गायक दलजीत दोसांझ ने बताया, "वॉट्सऐप चैनल कुछ ऐसा है, जिसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं, क्योंकि अब मेरे पास एक ऐसी जगह है, जहां मैं अपनी जिंदगी के बारे में बता सकता हूं। साथ ही मैं उन सभी चीजों मसलन वीडियो, फोटो और पोल का इस्तेमाल करते हुए खुद को व्यक्त कर सकता हूं, जो वॉट्सऐप पर मुझे पसंद है। इस चैनल के जरिए मैं न केवल उन लोगों से जुड़ सकता हूं, जो मेरे करीब हैं, बल्कि एक बड़े समुदाय तक पहुंच सकता हूं।"

वहीं, कटरीना कैफ ने कहा, "मुझे वॉट्सऐप चैनल्स के लॉन्च के लिए वॉट्सऐप के साथ सहयोग करते हुए खुशी हो रही है। यह मंच मुझे उन लोगों से जुड़ने का एक रोमांचक अवसर देता है, जो फिल्मों में मेरे काम, कारोबारी दुनिया में मेरे उद्यमों समेत मेरे जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानना चाहते हैं। वॉट्सऐप चैनल एक पर्सनलाइज्ड न्यूजलेटर के रूप में काम करता है, जिसके माध्यम से मैं अपने समर्पित दर्शकों, प्रशंसकों और उन सभी लोगों के साथ जानकारी और अपडेट साझा कर सकती हूं, जिन्होंने मेरी पूरी यात्रा में लगातार अपना समर्थन है।"

naidunia_image

अपना वॉट्सऐप चैनल लॉन्च करते हुए विजय देवरकोंडा ने कहा, "मैं आज वॉट्सऐप पर अपना चैनल लॉन्च कर रहा हूं। देश भर के लड़कों और लड़कियों के साथ कुछ बेहतरीन झलकियां, पर्दे के पीछे बातें साझा करने के लिए उत्साहित हूं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह सब करना मैसेज भेजना जितना आसान और सरल है।"