BMW 2 सीरीज ग्रैन कूपे 46.90 लाख रुपये में लॉन्च... जानें इंजन, डिजाइन सहित फीचर्स के बारे में...
BMW ने भारत में अपनी नई जनरेशन 2 Series Gran Coupe लॉन्च की है। यह लग्जरी सेडान अब ज्यादा स्टाइलिश, तकनीकी रूप से उन्नत और फीचर्स से भरपूर है। दो वेरिएंट्स में उपलब्ध इस कार में नया इंजन, हाई-टेक फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन दिया गया है।
Publish Date: Fri, 18 Jul 2025 08:42:51 AM (IST)
Updated Date: Fri, 18 Jul 2025 08:42:51 AM (IST)
BMW 2 सीरीज ग्रैन कूपे में शानदार फीचर्स। (फोटो- सोशल मीडिया)टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। जर्मन कार निर्माता BMW ने भारत में अपनी नई जनरेशन की 2 Series Gran Coupe लॉन्च कर दी है। यह लग्जरी सेडान अब और भी स्टाइलिश, फीचर-लोडेड और तकनीकी रूप से बेहतर बन गई है। BMW की यह प्रीमियम कार दो वेरिएंट्स में पेश की गई है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 46.90 लाख रुपये से शुरू होती है।
दो वेरिएंट्स में मिलेगी कार
- 218i M Sport (46.90 लाख रुपये)
- 218i M Sport Pro (48.90 लाख रुपये)
नई जनरेशन मॉडल पुराने वर्जन की तुलना में बड़ी है। इसमें पहले से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। यह कार अब ज्यादा प्रीमियम अपील इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है।
![naidunia_image]()
डिजाइन में दिखा नया बदलाव
- नई BMW 2 Series Gran Coupe को मॉडर्न डिजाइन दिया है। इसके फ्रंट में नई LED हेडलाइट्स मिलती हैं, जिनमें डायगनल स्टाइल की DRLs लगे हैं। वर्टिकली डिजाइन किए गए एयर इनटेक्स और यूनिट स्टाइल किडनी ग्रिल इसे आक्रामक लुक देते हैं।
रियर में स्लिक टेललाइट्स और स्पोर्टी डिफ्यूज़र स्टाइल बंपर दिया है। कार में 18-इंच के अलॉय व्हील्स भी जोड़े गए हैं। फीचर्स में हाई-टेक का समावेश
- BMW की इस सेडान में अब ड्यूल-कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप मिलता है। इसमें 10.24 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।
- इसमें तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, पैडल शिफ्टर्स, एंबिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो पार्क असिस्ट, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसी सुविधाएं हैं। ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और लेन कीप असिस्ट जैसी सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं।
![naidunia_image]()
इंजन हुआ छोटा
- नई 2 Series Gran Coupe में 1.5-लीटर का 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है, जो 156 hp की पावर और 230 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पुराने मॉडल में 2.0-लीटर 4-सिलेंडर इंजन मिलता था, जो 176 hp और 280 Nm का टॉर्क देता था।
- नई जनरेशन की यह कार अब ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट और पर्यावरण अनुकूल है, जो BMW के फ्यूचरिस्टिक विजन को भी दर्शाती है।