
सोशल मीडिया वेबसाइट अपने यूजर्स के लिए हर रोज किसी न किसी तरह का नया अनुभव पेश करती रहती है। कभी वीडियो के तौर पर, तो कभी फोटो फीचर के तौर पर। यूजर्स को ये नए फीचर्स काफी पसंद भी आते हैं। लेकिन सावधान, हाल ही में एक ऐसा वीडियो फेसबुक पर शेयर किया जा रहा है जो दरअसल एक वायरस है। ये फ्रेंड्स का वीडियो दिखाने के नाम पर यूजर्स का अकाउंट हैक कर लेता है।
ऐसे वायरल हो रहा वीडियो
फेसबुक ने जो भी नए फीचर वीडियो और पोस्ट अपने यूजर्स के लिए जारी किए हैं। हैकर्स ने उसी से मिलते-जुलते वायरस वीडियो बनाकर उन्हें फेसबुक पर शेयर दिया है। ये वीडियो महज एक क्लिक में आपके सभी फ्रेंड्स के अकाउंट पर शेयर हो जाएगा। हैकर्स फेसबुक यूजर्स के अकाउंट पर अपनी पहुंच बनाने की कोशिशों में जुटे हैं। इसी बीच कई यूजर्स की शिकायत ये भी आ रही है कि उनका अकाउंट लॉग इन नहीं हो रहा है।
यह भी पढ़ें - आईआईटी मुंबई में खौफः छात्रों के बिस्तर पर सो जाते हैं बंदर
वीडियो लिंक को न करें क्लिक
यूजर्स के फेसबुक वॉल पर वायरस वीडियो लिंक के जरिए आता है। इसमें आपके किसी फ्रेंड की फोटो भी लगी हो सकती है। ऐसे में ध्यान रहे कि आप ऐसे किसी भी वीडियो को न खोलें, जो आपके दोस्त से संबंधित हो। अगर आप ऐसे किसी वीडियो पर क्लिक करते हैं, तो आपका अकाउंट हैक हो जाएगा। आपको बता दें कि जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, ये वायरस आपकी फ्रेंड लिस्ट के हर दोस्त की वॉल पर शेयर हो जाएगा।