_m.webp)
टेक्नोलॉजी डेस्क। सोचिए, आपके पास किसी नजदीकी रिश्तेदार का फोन आता है और वह घबराकर कहता है, "तुरंत पैसे भेज दो, बहुत जरूरी है।" आवाज पहचानकर आप बिना सोचे पैसे ट्रांसफर कर देते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि फोन रिश्तेदार ने नहीं बल्कि AI से उनकी आवाज चुराकर किसी साइबर ठग ने किया था।
साइबर अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से आवाज, फर्जी मैसेज और डीपफेक वीडियो तैयार कर लोगों को आसानी से निशाना बना रहे हैं। CERT-In ने भी ऐसी पहचान की नकल और डीपफेक फ्रॉड को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में केवल मजबूत पासवर्ड रखना काफी नहीं है। अपने Gmail, WhatsApp और फोन को सुरक्षित रखने के लिए ये 5 सेटिंग्स तुरंत ऑन कर लें।
Gmail में 2-Step Verification और Passkey
अकाउंट की Settings में Security पर जाकर '2-Step Verification' ऑन करें। SMS कोड की तुलना में Google Prompt या फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक पर काम करने वाली 'Google Passkey' ज्यादा सुरक्षित विकल्प है।
Google Security Checkup
Google अकाउंट की प्रोफाइल में 'Recommended actions' खोलें। यहां चेक करें कि आपका अकाउंट किन डिवाइस में लॉग-इन है। किसी भी अनजान डिवाइस से तुरंत साइन-आउट करें और बेकार हो चुके पुराने ऐप्स की परमिशन हटा दें।
WhatsApp Two-Step Verification और Passkey
WhatsApp Settings में Account पर जाएं और 'Two-step verification' ऑन करके पिन या पासवर्ड सेट करें। साथ ही 'Passkeys' सेट करें, ताकि फिंगरप्रिंट या स्क्रीन लॉक के बिना कोई अकाउंट एक्सेस न कर सके।
WhatsApp Linked Devices की जांच
Settings में जाकर 'Linked Devices' चेक करें। अगर कोई ऐसा कंप्यूटर या ब्राउजर दिखता है जिसे आप नहीं पहचानते, तो तुरंत 'Log Out' कर दें ताकि कोई आपके मैसेज न पढ़ सके।
फोन में Google Play Protect ऑन रखें
ठग बैंक या सहायता के नाम पर खतरनाक APK फाइल भेजते हैं। Play Store में जाकर 'Play Protect' ऑन रखें और फोन सेटिंग्स में 'Install unknown apps' की परमिशन बंद रखें।
किसी भी परिचित की आवाज में इमरजेंसी पैसे की मांग आए, तो तुरंत पैसे भेजने के बजाय कॉल काटकर उसके मूल नंबर पर दोबारा कॉल करके पुष्टि जरूर करें।