• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Air Conditioner Tips: शुरू हो गया गर्मी का टॉर्चर, AC खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

स्प्लिट एसी की तुलना में विंडो एसी सस्ते जरूर होते हैं, लेकिन ये जगह ज्यादा घेरते हैं। स्प्लिट एसी को कहीं भी लगाया जा सकता है। स्प्लिट एसी बिजली की ब...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 02 Apr 2024 11:17:05 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Apr 2024 11:17:54 AM (IST)
Air Conditioner Tips: शुरू हो गया गर्मी का टॉर्चर, AC खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
स्प्लिट या विंडो एसी की कूलिंग में विशेष अंतर नहीं होता है।

HighLights

  1. ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों और बैंक की ओर से कई लुभावने ऑफर दिए जाते हैं।
  2. डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते समय शर्तों को एक बार जरूर पढ़ लें।
  3. कई डीलर नो-कॉस्ट ईएमआई पर एसी खरीदने का ऑफर देते हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं और ऐसे में यदि आप भी गर्मी से राहत पाने के लिए एसी खरीदने का विचार कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें, वरना बाद में आप परेशान हो सकते हैं। बाजार में इन दिनों कई कंपनियों के AC उपलब्ध हैं और कोई भी आसानी से भ्रमित कर सकता है। AC खरीदते समय इन बातों का ध्यान जरूर रखें।

सबसे पहले बजट का ध्यान रखें

एसी खरीदने से पहले अपने बजट का ध्यान रखें। अपनी सीमा के अनुसार ही एसी का चुनाव करें। आजकल एक सामान्य एसी 30 हजार की कीमत पर आसानी से मिल जाता है।

ऑफर को अच्छी तरह समझें

ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियों और बैंक की ओर से कई लुभावने ऑफर दिए जाते हैं। डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते समय शर्तों को एक बार जरूर पढ़ लें। कई डीलर नो-कॉस्ट ईएमआई पर एसी खरीदने का ऑफर देते हैं। ऐसे ऑफर के बारे में स्पष्टता जरूर रखें।


शोरूम व ऑनलाइन कीमतों में तुलना

जब भी आप अपना एसी ऑफलाइन खरीदने जाएं और विक्रेता आपको कोई मॉडल सुझाए तो उसकी कीमत ऑनलाइन चेक करना न भूलें। यदि वही AC ऑनलाइन कम कीमत पर उपलब्ध है तो इस बारे में डीलर से बात कर सकते हैं।

naidunia_image

कमरे के अनुसार करें एसी का चयन

एक बड़े हॉल के लिए 1 टन का AC प्रभावी होता है, वहीं एक छोटे कमरे के लिए 2 टन का एसी बहुत ज्यादा ठंडक देता है। आमतौर पर 100 या 120 वर्ग फुट के कमरे के लिए 1 टन का एसी पर्याप्त होता है। यदि आपका हॉल बड़ा है तो 1.5 या 2 टन का एसी खरीद सकते हैं।

स्प्लिट या विंडो, कैसे करें चुनाव

स्प्लिट या विंडो एसी की कूलिंग में विशेष अंतर नहीं होता है। स्प्लिट एसी की तुलना में विंडो एसी सस्ते जरूर होते हैं, लेकिन ये जगह ज्यादा घेरते हैं। स्प्लिट एसी को कहीं भी लगाया जा सकता है। स्प्लिट एसी बिजली की बचत के साथ शोर भी ज्यादा नहीं करते हैं।

रेटिंग का जरूर रखें ध्यान

AC खरीदते समय फाइव स्टार एसी ही खरीदना चाहिए। ज्यादा रेटिंग वाले एसी कम समय में कमरे को जल्दी ठंडा करता है और इससे बिजली खर्च भी ज्यादा नहीं आता है।