
टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। iPhone 16 Series Leaks: एप्पल जल्द ही iPhone 16 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। इस सीरीज में डिजाइन और स्पेसिफिकेशन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ समय से Apple के अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी डिटेल्स लीक हो रही हैं।
अभी तक कंपनी ने iPhone 16 के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसके फीचर्स लेकर लॉन्च डेट की डिटेल्स सामने आई हैं। हाल ही में iPhone 16 सीरीज के कैमरा कॉन्फिग्रेशन की जानकारी लीक हुई है।
AppleInsider की रिपोर्ट के अनुसार, iPhone 16 और iPhone 16 प्लस में 2x जूम के साथ प्राइमरी कैमरा होगा। इसके साथ ही अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस होगा, जो 0.5x जूम के साथ आएगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमर दिया जा सकता है। पहली बार कंपनी 16 और 16 प्रो में मैक्रो फोटोग्राफी सुविधा दे सकती है।
आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स में 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 48MP का प्राइमरी लेंस मिल सकता है। आईफोन 15 प्रो के 3x सेंसर से अलग दोनों मॉडल में 12MP 5x टेलीफोटो लेंस हो सकता है। आईफोन 16 सीरीज में फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए प्रेस और टच फंक्शन हो सकते है।
आईफोन 16 सीरीज में कैप्चर बटन हो सकता है। ये बटन राइट कॉर्नर पर होगा। इस बटन को यूजर्स कस्टमाइज कर सकेंगे। बटन पर क्लिक करते ही कैमरा एप खुलेगा। इसके अलावा सॉफ्टवेयर फ्रंट पर बदलाव देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो आईफोन 16 सीरीज 10 सितंबर को लॉन्च हो सकता है।