• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

Apple pay India: ऐपल पे आ गया भारत में, बिना पिन के होगा पेमेंट, देखें क्या है प्रोसेस

Apple pay india: Apple ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस Apple Pay लॉन्च कर दी है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें पेमेंट करने के लिए बार-बार ...और पढ़ें

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 11:37:42 AM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 11:38:58 AM (IST)
Apple pay India: ऐपल पे आ गया भारत में, बिना पिन के होगा पेमेंट, देखें क्या है प्रोसेस
Apple pay India

HighLights

  1. UPI MDR से है परेशान, लान्च हो गया है Apple pay
  2. अब भारत में भी Apple pay india शुरू हो गया
  3. इसमें पेमेंट करने के लिए बार-बार PIN डालने की जरूरत नहीं

टेक्नोलॉजी डेस्क। आप भारत में iPhone, iPad या Apple Watch के जरिए पेमेंट करने के लिए Apple Pay का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अभी ये सुविधा सिर्फ Axis बैंक के जारी किए गए वीजा या मास्टर क्रेडिट कार्ड के लिए ही उपलब्ध है। लेकिन उम्मीद है कि Apple जल्द ही दूसरे बैंकों के लिए भी इसका सपोर्ट शुरू करेगा।

नेट बैंकिंग से ये थोड़ा अलग है इसमें हम बार बार पिन डालते है लेकिन ऐपल पे से पेमेंट करते समय आपको PIN डालने की जरूरत नहीं है। ऐपल पे की वाइस प्रेसिडेंट जेनिफर बेली का कहना है कि ऐपल पे, कार्ड से होने वाले रोजाना के पेमेंट को आसान, सुरक्षित और प्राइवेट बनाता है। इसमें बिना किसी एक्स्ट्रा ऐप, PIN या OTP के, सिर्फ टैप करके पेमेंट करना होगा।


ऐपल पे ऐसे समय में भारतीय बाजार में आया है, जब UPI पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को लेकर बवाल मचा हुआ है और यूजर्स दूसरे ऑप्शन की तलाश में है।

Apple Pay अपने फोन में कैसे करें सेट

  • यूजर्स अपने आईफोन पर वॉलेट ऐप के जरिए एलिजिबल कार्ड को जोड़ सकते हैं। वॉलेट ऐप में जाएं प्लस (+) के साइन पर क्लिक कर के बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना है।
  • आप Axis बैंक के ऐप के जरिए भी अपना कार्ड जोड़ सकते हैं और ऐपल पे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आप Apple Pay के इस्तेमाल से ऑफलाइन खरीदारी करना चाहते है, तो आपको साइड बटन या होम बटन पर दो बार क्लिक करना होगा और फिर Face ID, Touch ID या अपने डिवाइस के पासकोड से ऑथेंटिकेट करना होगा।
  • पेमेंट करने के लिए आप iPhone के ऊपरी हिस्से या Apple Watch की स्क्रीन को कॉन्टैक्टलेस रीडर के पास ले जा सकते हैं।
  • Apple Pay का इस्तेमाल सपोर्टेड ऐप्स और वेबसाइट्स पर भी किया जा सकता है।