
न्यूयॉर्क। आइफोन यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। ऐपल ने आइफोन के लिए नए इमोजी जारी कर दिए हैं। इन नए इमेजी में पिछले दिनों दुनिया छोड़कर जा चुके डेविड बोवी के इमोजी भी शामिल हैं।
ऐपल ने अपने आइफोन डेवलपर सॉफ्टवेयर को अपडेट किया है। इस अपडेट के बाद यूजर्स अब इमोजी के माध्यम से अपने कंधें उचका सकेंगे बल्कि हाथ से सिर पीटने और फिंगर क्रॉस भी कर सकेंगे।
इसके अलावा यूजर्स अलग-अलग प्रोफेशन के हिसाब से भी इमोजी यूज कर पाएंगे जिनमें फायर फायटर्स और एस्ट्रोनॉट शामिल हैं।
डेविड बोवी को पंसद करने वालों के लिए भी खास तोहफा है और उनके इमोजी भी दिए गए हैं। इन सब के अलावा कई इमोजी को रिडिजाइन किया गया है जिसके बाद यह और आकर्षक लग रहे हैं।