• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

दशहरे पर 320 से 430 करोड़ रुपये तक का ऑटोमोबाइल कारोबार संभव, इस साल 10% तक बढ़ सकती है बिक्री

पेट्रोल वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया की मांग भी बढ़ रही है। कारोबार से मिले इनपुट में ओला, एथर, टीवीएस और बजाज चेतक जैसे इलेक्ट्रिक मॉडल ग्राहकों ...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 01:31:58 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 01:40:20 PM (IST)
दशहरे पर 320 से 430 करोड़ रुपये तक का ऑटोमोबाइल कारोबार संभव, इस साल 10% तक बढ़ सकती है बिक्री
बाजार में बढ़ेगी वाहनों की बिक्री।

HighLights

  1. नवरात्रि से दशहरे तक शोरूम में बढ़ेगी हलचल।
  2. एक्टिवा, जुपिटर, स्प्लेंडर मॉडल की मांग बढ़ी है।
  3. ई-स्कूटर में 15 से 30 दिन की वेटिंग चल रही है।

अंजली तोमर, भोपाल। दशहरे के दौरान भोपाल में आठ से नो हजार दोपहिया और चारपहिया वाहनों की संभावित बिक्री के आधार पर आटोमोबाइल बाजार में करीब 320 करोड़ रुपये से 430 करोड़ रुपये तक का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा सकता है।

इस आकलन में 2,700 से 3,000 कारों की बिक्री और शेष दोपहिया वाहनों की बिक्री को शामिल किया गया है। गणना के लिए कार की औसत एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से 12 लाख रुपये और दोपहिया वाहन की औसत कीमत 90 हजार रुपये से 1.10 लाख रुपये मानी गई है।


यह बाजार मूल्य का सांकेतिक अनुमान है, वास्तविक बिक्री का आंकड़ा नहीं। इसमें बीमा, रजिस्ट्रेशन, एक्सेसरीज और अन्य सेवाओं से होने वाली अतिरिक्त आय शामिल नहीं है। वास्तविक कारोबार वाहन बिक्री, माडल और कीमतों के आधार पर अलग हो सकता है।

कारों की बिक्री 2700 से 3000 तक पहुंचने का अनुमान

बीएडीए के वाइस प्रेसीडेंट विशाल जोहरी ने बताया कि भोपाल में 2025 की नवरात्रि के पहले दिन ही 300 से अधिक चारपहिया वाहनों की बिक्री की रिपोर्ट सामने आई थी। उस समय वाहन कारोबार से जुड़े लोगों ने दशहरे तक 2500 से अधिक कारों की बिक्री का अनुमान लगाया था।

इस बार करीब 10% वृद्धि की संभावना को देखते हुए दशहरा अवधि में कारों की बिक्री 2700 से 3000 तक पहुंचने का शुरुआती अनुमान है।

कार बाजार में छोटी कारों से लेकर एसयूवी तक अलग-अलग बजट के माडल ग्राहकों की पसंद में रहेंगे। खरीदारी के दौरान ग्राहक माइलेज, सुरक्षा, फीचर्स, फाइनेंस और एक्सचेंज ऑफर पर ध्यान देंगे। शुभ मुहूर्त में डिलीवरी लेने की चाहत के चलते कई ग्राहक पहले ही बुकिंग करा सकते हैं।

डीजल कार या पेट्रोल कार.. कौन सी है ज्यादा महंगी और आपके लिए क्या है सही?

naidunia_image

स्कूटर और कम्यूटर बाइक की रहेगी मांग

बीएडीए के अध्यक्ष आशीष पाण्डेय ने बताया कि दोपहिया बाजार में रोजमर्रा के इस्तेमाल वाले स्कूटर और कम्यूटर बाइक (अधिक माइलेज देने वाली) की मांग प्रमुख रहने की उम्मीद है। कारोबार से मिले माडल संबंधी इनपुट के अनुसार होंडा एक्टिवा, सुजुकी एक्सेस और टीवीएस जुपिटर जैसे स्कूटरों की मांग बनी रह सकती है। वहीं मोटरसाइकिलों में होंडा एसपी 125, हीरो स्प्लेंडर और बजाज पल्सर 125 प्रमुख माडल रहेंगे।

नौकरीपेशा, परिवार, विद्यार्थी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन के लिए वाहन खरीदने वाले ग्राहक इस बाजार को गति दे सकते हैं। कम ईंधन खर्च, आसान फाइनेंस और रोजमर्रा के उपयोग की सुविधा खरीदारी के फैसले में अहम होगी।

ई-स्कूटर में बुकिंग के बाद 15 से 30 दिन इंतजार

पेट्रोल वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक दोपहिया की मांग भी बढ़ रही है। कारोबार से मिले इनपुट में ओला, एथर, टीवीएस और बजाज चेतक जैसे इलेक्ट्रिक मॉडल ग्राहकों के बीच मांग में बताए गए हैं। कुछ इलेक्ट्रिक वाहनों में बुकिंग के बाद 15 से 30 दिन तक की वेटिंग हो सकती है।

ऐसे में दशहरे पर डिलीवरी लेने वाले ग्राहकों को पहले से बुकिंग और स्टाक की उपलब्धता की जानकारी लेना जरूरी होगा। वेटिंग माडल, वेरिएंट, रंग और डीलर के पास उपलब्ध स्टाक के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

ग्रामीण और अर्धशहरी बाजार पर टिकी उम्मीद

मध्य प्रदेश में नवरात्रि से दिवाली के बीच दोपहिया और यात्री वाहनों की बिक्री में 10% से अधिक वृद्धि की उम्मीद है। एफएडीए के अनुसार, दोपहिया बिक्री में ग्रामीण-अर्धशहरी बाजारों की हिस्सेदारी करीब 50%, जबकि यात्री वाहनों में 40% है। शुभ मुहूर्त, त्योहार पर खरीदारी और आसान फाइनेंस से बाजार को गति मिलने की उम्मीद है। भोपाल में दशहरे की वास्तविक बिक्री का आंकड़ा पंजीकरण के बाद सामने आएगा।