• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

Barcode और QR कोड में क्या है फर्क? जानें कौन है ज्यादा बेहतर

डिजिटल दौर में जहां हमारा अधिकांश काम ऑनलाइन हो चुका है, वहीं भौतिक दुनिया की वस्तुओं को डिजिटल सिस्टम से जोड़ने के लिए कोडिंग तकनीक बेहद जरूरी बन चुकी है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 03:57:33 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 03:57:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Barcode और QR कोड में क्या है फर्क? जानें कौन है ज्यादा बेहतर
Barcode और QR कोड में क्या है फर्क? जानें कैसे काम करती है यह स्कैनिंग तकनीक और कौन है ज्यादा बेहतर

HighLights

  1. Barcode और QR कोड में क्या है फर्क
  2. कैसे काम करती है यह स्कैनिंग तकनीक
  3. क्या बारकोड स्कैनर से पढ़ा जा सकता है QR कोड

टेक्नोलॉजी डेस्क। रिटेल स्टोर में सामान खरीदने से लेकर ऑनलाइन पेमेंट तक, हम हर दिन बारकोड और क्यूआर (QR) कोड का उपयोग करते हैं। दोनों ही तकनीकें फिजिकल डेटा को डिजिटल सिग्नल्स में बदलने का काम करती हैं, लेकिन बनावट, क्षमता और काम करने के तरीके में दोनों के बीच बड़ा फर्क है।

बारकोड क्या है और कैसे काम करता है?

बारकोड एक वन-डायमेंशनल (1D) कोड है, जिसमें विभिन्न चौड़ाई वाली काली और सफेद समानांतर लाइनें होती हैं।

काम करने का तरीका: जब स्कैनर की लाल लेजर लाइट बारकोड पर पड़ती है, तो सफेद और काली पट्टियों से टकराकर लौटने वाले रिफ्लेक्शन को सेंसर पढ़ता है। इसके बाद डिकोडर उस एनालॉग जानकारी को डिजिटल डेटा में बदलकर कंप्यूटर में भेज देता है।


सीमित डेटा क्षमता: बारकोड में डेटा केवल हॉरिजॉन्टल यानी एक दिशा में कोड होता है, जिसके चलते इसमें केवल सीमित जानकारी (जैसे प्रोडक्ट कोड या सीरियल नंबर) ही स्टोर हो सकती है।

क्यूआर कोड क्यों है ज्यादा आधुनिक?

क्यूआर (Quick Response) कोड एक टू-डायमेंशनल (2D) कोड है, जो चौकोर बॉक्स और छोटे-छोटे बिंदुओं से मिलकर बनता है।

हॉरिजॉन्टल और वर्टिकल कोडिंग: क्यूआर कोड में जानकारी दोनों दिशाओं में दर्ज होती है, जिस वजह से यह बारकोड की तुलना में सैकड़ों गुना ज्यादा डेटा स्टोर कर सकता है। इसमें वेब लिंक, टेक्स्ट, पेमेंट डिटेल्स और कॉन्टैक्ट सुरक्षित रखे जा सकते हैं।

स्मार्टफोन से स्कैनिंग: इसके लिए किसी खास लेजर गन की जरूरत नहीं होती, इसे स्मार्टफोन कैमरे से सीधे स्कैन किया जा सकता है।

क्या सामान्य बारकोड स्कैनर से पढ़ा जा सकता है QR कोड?

नहीं, पारंपरिक 1D लेजर स्कैनर केवल सामान्य बारकोड पढ़ सकते हैं, वे क्यूआर कोड को स्कैन करने में सक्षम नहीं हैं। क्यूआर कोड को पढ़ने के लिए विशेष 2D इमेज स्कैनर या कैमरा सेंसर की जरूरत होती है, जो पूरे कोड की एक साथ तस्वीर खींचकर डिकोड करता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।