BGMI Game Removed । बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से हटा लिया गया है और इस कार्रवाई के बाद इससे संबंधित मीम्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। गौरतलब और पबजी के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन दोनों प्रमुख प्ले स्टोर से अब इसे हटा दिया गया है। BGMI मोबाइल गेम भी उसी कंपनी की तरफ से लॉन्च किया गया था, जिसके तहत पबजी मोबाइल लाया गया था।
#BGMI on Playstore pic.twitter.com/mXhG7tbDLI
— BTC (@Btc_memer_hu) July 28, 2022
ऑनलाइन गेम खेलने वालों को झटका
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया यानी BGMI को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर से हटाने के बाद ऑनलाइन गेमिंग करने वाले यूजर को काफी झटका लगा है। फिलहाल एंड्रॉयड और iOS यूजर्स अपने स्मार्टफोन में इस गेम को डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। आपको बता दें कि भारत में PUBG Mobile के बैन होने के बाद BGMI को लॉन्च किया गया था। हालांकि BGMI अभी भी थर्ड पार्टी APK वेबसाइट से एंड्रॉयड में डाउनलोड किया जा सकता है। लेकिन इसे आईफोन में किसी भी तरह से इंस्टॉल नहीं किया जा सकता है।
Indian government banned #BGMI again.
Bgmi to gov : 😂 pic.twitter.com/wrM0RJwbGP
— _ADI (@WTF_ADI_18) July 28, 2022
भारत में 100 मिलियन डॉलर का निवेश कर चुकी है कंपनी
हाल ही में दक्षिण कोरियाई कंपनी क्राफ्टन ने कहा था कि भारत में कंपनी ने अभी तक 100 मिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है। वहीं आने वाले समय में भारत में निवेश 14 करोड़ डॉलर तक होगा। BGMI के कई फीचर भी PUBG Mobile की तरह ही हैं।
Government after removing #BGMI secretly from playstore. 😂 pic.twitter.com/IyefsPoJBX
— Deepshikha❤️ (@pizzaislubbb) July 28, 2022
प्ले स्टोर के क्यों हटाया गेम, कंपनी ने नहीं दिया जवाब
BGMI के गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर से गायब होने के साथ ही सोशल मीडिया पर यूजर कई कयास लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि Google Play Store और Apple App Store से BGMI को क्यों हटाया गया है। इस बारे में क्राफ्टन इंक कंपनी की ओर से भी कोई जवाब नहीं आया है।
BGMI has been removed from playstore...
Bgmi players:-#BGMI pic.twitter.com/HXM56rwTNe
— memearchee (@memearchee) July 28, 2022
Posted By: Sandeep Chourey
- Font Size
- Close