बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलेगी ₹1 लाख तक की सब्सिडी, कार, बाइक और स्कूटी पर होगा बड़ा फायदा
पर्यावरण प्रदूषण को कम करने और लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आकर्षित करने के लिए बिहार सरकार एक पहल करने जा रही है।
Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 02:10:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 02:10:54 PM (IST)
बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों पर मिलेगी ₹1 लाख तक की सब्सिडी, कार, बाइक और स्कूटी पर होगा बड़ा फायदाHighLights
- बिहार सरकार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को सब्सिडी दे रही
- 'मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना' के तहत
- किस श्रेणी के वाहन पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
ऑटो डेस्क। दिवाली के मौके पर बिहार सरकार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को ₹1 लाख तक की सब्सिडी दे रही है। बिहार सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और हरित परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एक बहुत ही बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार की 'मुख्यमंत्री बिहार पर्यावरण अनुकूल परिवहन रोजगार योजना' के तहत इलेक्ट्रिक वाहन (EV) खरीदने वालों को सब्सिडी दी जा रही है।
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने और उसका रजिस्ट्रेशन कराने पर वाहन मालिकों को सब्सिडी की राशि दी जाएगी। वाहन खरीदने वालों को 31 मार्च 2027 तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा।
किस श्रेणी के वाहन पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
परिवहन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, अलग-अलग इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए प्रोत्साहन राशि अलग-अलग तय की गई है:
- इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन पर महिलाओं को ₹1,00,000 प्रति वाहन सब्सिडी मिलेगी।
- इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन पर पुरुष खरीदारों के लिए ₹10,000 प्रति वाहन सब्सिडी मिलेगी।
- महिला खरीदार एवं अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लाभार्थियों के लिए ₹12,000 प्रति वाहन सब्सिडी मिलेगी।
- इलेक्ट्रिक मालवाहक तिपहिया वाहन सामान्य वर्ग के लिए ₹50,000 प्रति वाहन सब्सिडी मिलेगी।
- अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए ₹60,000 प्रति वाहन सब्सिडी मिलेगी।
क्या है शर्त
इस योजना का लाभ उठाने के लिए वाहन की खरीद और उसका रजिस्ट्रेशन 15 मई 2026 या उसके बाद का होना जरूरी है। वेरिफिकेशन पूरा हो जाने के बाद सब्सिडी की राशि सीधे बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाएगी। बता दें कि प्रोत्साहन राशि का वितरण 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर किया जाएगा।