• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूकंप, सुनामी की चेतावनी देगा नया उपकरण

वैज्ञानिकों ने भूकंप या सुनामी के खतरे की पहले से चेतावनी देने वाला एक उपकरण तैयार किया है जिसका नाम द ब्रिंको रखा गया है।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 16 Jul 2015 04:55:41 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Jul 2015 05:03:10 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भूकंप, सुनामी की चेतावनी देगा नया उपकरण

वाशिंगटन। वैज्ञानिकों ने भूकंप या सुनामी के खतरे की पहले से चेतावनी देने वाला एक उपकरण तैयार किया है जिसका नाम "द ब्रिंको" रखा गया है। इसकी सुविधा मोबाइल एप के रूप में भी उपलब्ध है।

खास बात यह है कि द ब्रिंको अंतरराष्ट्रीय सीस्मिक नेटवर्क से जुड़ा होता है और क्षेत्र में भूकंप या सुनामी का खतरा होने पर यह बोलकर, फ्लैश लाइट और अलार्म के जरिये चेतावनी देता है।

धातु निर्मित सिलेंडरनुमा इस उपकरण में प्राकृतिक आपदाओं को मापने वाला मॉनीटरिग सिस्टम लगा होता है। भूकंप की चेतावनी यह पांच-दस या तीस मिनट पहले देता है, लेकिन सुनामी के बारे में घंटों पहले चेतावनी देता है।

सुनामी के मामले में पहली लहर के बाद दूसरी और ज्यादा खतरनाक लहर की चेतावनी भी इस पर आती है। भूकंप की तीव्रता के अनुसार इसमें लाइट जलती है और नुकसान की आशंका का भी पता चलता है।

इससे जुड़े मोबाइल एप में यूजर्स को उनके फोन पर एलर्ट मिल सकेगा। विशेषज्ञों के अनुसार प्रत्येक ब्रिंको एक सीस्मोग्राफ होता है।

यह उपकरण भूकंप की तीव्रता का डाटा इकट्ठा करके स्थानीय और राष्ट्रीय सीस्मिक और ब्रिंको केंद्रों पर भेजता है। विशेषज्ञों के अनुसार जितने ब्रिंको इस्तेमाल होंगे, इसका नेटवर्क उतना ही शक्तिशाली बनेगा।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।