• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

13 महीने तक रिचार्ज से छुट्टी! BSNL लाया दिवाली का सबसे बड़ा प्लान, 2,799 रुपये में 395 दिन चलाएं इंटरनेट और कॉलिंग

दिवाली पर बीएसएनएल ने 2,799 रुपये वाले सालाना प्लान में 30 दिनों की एक्स्ट्रा छूट देकर कुल 395 दिनों की वैलिडिटी, डेली 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का तोहफा दिया है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 05:23:32 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 05:23:32 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
13 महीने तक रिचार्ज से छुट्टी! BSNL लाया दिवाली का सबसे बड़ा प्लान, 2,799 रुपये में 395 दिन चलाएं इंटरनेट और कॉलिंग
13 महीने तक रिचार्ज से छुट्टी! BSNL लाया दिवाली का सबसे बड़ा प्लान, 2,799 रुपये में 395 दिन चलाएं इंटरनेट और कॉलिंग

HighLights

  1. BSNL लाया दिवाली का सबसे बड़ा प्लान
  2. 2,799 रुपये में 395 दिन चलाएं इंटरनेट
  3. BSNL के ₹2,799 वाले रिचार्ज प्लान के फायदे

टेक्नोलॉजी डेस्क। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) दीवाली के पावन मौके पर अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक बेहद आकर्षक और किफायती ऑफर लेकर आई है। इस खास त्योहारी ऑफर के तहत यूजर्स को एक बार रिचार्ज कराने पर पूरे 395 दिनों की लंबी वैलिडिटी दी जा रही है।

कंपनी ने अपने लोकप्रिय 365 दिन वाले सालाना प्लान में 30 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी जोड़ने की घोषणा की है। इसके अलावा ग्राहकों को प्रतिदिन 3GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी मिल रही है।


बार-बार रिचार्ज कराने के झंझट से बचने और सालभर से भी ज्यादा समय तक सिम एक्टिव रखने वाले यूजर्स के लिए यह प्लान सबसे किफायती विकल्प बनकर सामने आया है।

BSNL के ₹2,799 वाले रिचार्ज प्लान के फायदे

395 दिनों की लंबी वैलिडिटी: बीएसएनएल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि 2,799 रुपये वाले इस एनुअल प्लान में अब 365 दिन के बजाय पूरे 395 दिनों की सर्विस वैलिडिटी दी जा रही है। यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद 13 महीने तक दोबारा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा: इंटरनेट का भारी इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए इसमें प्रतिदिन 3GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। इसके जरिए वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया ब्राउजिंग और ऑनलाइन वर्क बिना रुकावट किया जा सकता है। डेली डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड नियमानुसार कम हो जाएगी।

अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस: प्लान में देशभर के किसी भी नेटवर्क पर लोकल और एसटीडी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही यूजर्स को हर दिन 100 मुफ्त एसएमएस भेजने का लाभ भी मिलेगा।

सीमित समय के लिए ऑफर: बीएसएनएल का यह दिवाली ऑफर सीमित अवधि के लिए मान्य है। ग्राहक 30 नवंबर 2026 तक इस रिचार्ज को करवाकर 30 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी का पूरा फायदा उठा सकते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।