• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कम्‍प्‍यूटर से नहीं सुधरती है स्‍कूली बच्‍चों की पढ़ाई: रिपोर्ट

एक सर्वे में पता चला है कि कम्‍प्‍यूटर से पढ़ाई करने वाले छात्रों का प्रदर्शन अन्‍य छात्रों से अधिक या अलग नहीं होता है।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 15 Sep 2015 05:56:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2015 06:00:48 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कम्‍प्‍यूटर से नहीं सुधरती है स्‍कूली बच्‍चों की पढ़ाई: रिपोर्ट

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। क्‍या आपके बच्‍चे को स्‍कूल में कम्‍प्‍यूटर से पढ़ाया जाता है। यदि हां, तो इस खबर को ध्‍यान से पढ़ि‍ए, क्‍योंकि यह उन अभिभावकों के लिए है, जिनके बच्‍चों को स्‍कूल में कम्‍प्‍यूटर से पढ़ाया जाता है।

एक सर्वे में पता चला है कि कम्‍प्‍यूटर से पढ़ाई करने वाले छात्रों का प्रदर्शन अन्‍य छात्रों से अधिक या अलग नहीं होता है। ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एवं डवलपमेंट (ओईसीडी) नाम की एक संस्‍था ने भारतीय स्‍कूलों में सर्वे करने के बाद यह रिपोर्ट जारी की है।

भारत के अधिकांश स्‍कूलों में बच्‍चों को कम्‍प्‍यूटर की सुविधा प्राप्‍त है। इन स्‍कूलों के छात्रों के परीक्षा परिणाम की तुलना उन स्‍कूल के बच्‍चों से की गई, जिनके पास कम्‍प्‍यूटर नहीं है। इससे प्राप्‍त परिणाम में कोई फर्क सामने नहीं आया।


दुनिया के बाकी देशों की बात करें तो दक्षिण कोरिया के छात्रों को औसतन 9 मिनट रोजाना कम्‍प्‍यूटर पढ़ाया जाता है। जबकि हांगकांग में यह समय 11 मिनट है। ऑस्‍ट्रेलिया में यह समय 58 मिनट है ते ग्रीस में 42 मिनट और स्‍वीडन में 39 मिनट।

कम्‍प्‍यूटर के दुष्‍प्रभाव

ओईसीडी की रिपोर्ट में कहा गया है कि कम्‍प्‍यूटर का प्रभाव छात्रों की पढ़ाई पर मिला-जुला पड़ा है। जो बच्‍चे नियमित रूप से पढ़ाई में कम्‍प्‍यूटर का उपयोग करते हैं, वो कुछ खास नहीं सीखते हैं। बल्कि ऐसे बच्‍चों में विज्ञान तथा गणित विषय का ज्ञान कम ही पाया गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।