• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cyber Fraud: साइबर ठगों ने निकाला नया तरीका, पोस्‍ट ऑफिस के नाम पर कर रहे फ्रॉड मैसेज, आप भी रहें सावधान

इन दिनों साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं, जिसमें लालच देकर या अकाउंट बंद होने क...और पढ़ें

By Bharat MandhanyaEdited By: Bharat Mandhanya
Publish Date: Wed, 24 Jul 2024 07:00:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jul 2024 07:40:46 AM (IST)
Cyber Fraud: साइबर ठगों ने निकाला नया तरीका, पोस्‍ट ऑफिस के नाम पर कर रहे फ्रॉड मैसेज, आप भी रहें सावधान
इन दिनों तेजी से बढ़ रहे साइबर ठगी के मामले।

HighLights

  1. पोस्ट ऑफिस के नाम पर हो रही ठगी
  2. एड्रेस अपटेड करने का देते हैं झांसा
  3. संदिग्ध लिंक पर कभी न करें क्लिक

टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। इन दिनों लगातार टेक्‍नोलॉजी में बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसने कई कामों को आसान कर दिया है। हालांकि, बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ साइबर फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। लॉटरी सहित अन्‍य लालच देकर लोगों के साथ ठगी की जाती है।

इन दिनों साइबर ठग दस्‍तावेजों में संशोधन के नाम पर भी ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिसमें एड्रेस अथवा अन्‍य जानकारी अपडेट करने के नाम पर ठगी की जाती है। ऐसा ही एक मैसेज पोस्ट ऑफिस के नाम से सर्कुलेट किया जाता है, जिसमें एड्रेस अपडेट करने का झांसा देकर अकाउंट साफ कर दिया जाता है।


naidunia_image

किस तरह की जाती है ठगी

दरअसल, लोगों को इंडियन पोस्‍ट के नाम से एक मैसेज भेजा जाता है, जिसमें कहा जाता है कि आपके नाम का पार्सल गोदाम में है और अधूरी एड्रेस जानकारी के कारण डिलीवरी नहीं हो पा रहा है।

इस मैसेज में 48 घंटे के भीतर एड्रेस अपडेट करने के लिए कहा जाता है और इसके लिए एक लिंक भी दी जाती है, जिस पर क्लिक करने पर आपका अकाउंट खाली हो सकता है। हाल ही में पीआईबी ने भी इसको लेकर फैक्‍ट चेक कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

naidunia_image

मैसेज आने पर क्‍या करें

  • अगर आपकाे भी इस तरह का मैसेज मिला है, जो इस पर बिलकुल भी भरोसा न करें।
  • कंपनी के नाम पर आ रहा मैसेज संदिग्ध लगने पर वेरिफाइड फोन नंबर पर कॉल करें।
  • संदिग्ध लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें, इससे साइबर फ्रॉड का खतरा बढ़ जाता है।
  • टेक्स्ट संदेश के माध्यम से पूछी गई पर्सनल जानकारी कभी भी शेयर नहीं करना चाहिए।