टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। देश के कई हिस्सों में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है, जिससे सबसे ज्यादा परेशानी कपड़े सुखाने में हो रही है। ज्यादा नमी के कारण गीले कपड़े कई बार दो-तीन दिन तक नहीं सूखते। इनमें से सीलन की बदबू भी आने लगती है।
ऐसे में कपड़े धोने और सुखाने का काम सिरदर्द से कम नहीं लगता है। अब इस समस्या का एक स्मार्ट समाधान आ गया है, जिसका नाम Electric Clothes Dryer है। यह एक ऐसा पोर्टेबल और यूजर-फ्रेंडली डिवाइस है, जो कुछ ही मिनटों में आपके गीले कपड़ों को सुखा देता है।
Electric Clothes Dryer एक इलेक्ट्रिक गैजेट है। यह बारिश और सर्दियों के मौसम में कपड़े सुखाने के काम आता है। इस डिवाइस में कपड़े हैंगर की तरह टांगते हैं। उसके बाद मौजूद हीटर काम करता है। वह गर्म हवा छोड़कर कपड़ों को जल्दी और पूरी तरह से सुखा देता है। इसके पोर्टेबल और फोल्डेबल डिजाइन के कारण आप इसे कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बाजार में Electric Clothes Dryer के कई मॉडल्स हैं। इनकी कीमत 2,000 से 5,000 रुपये के बीच होती है। Jukmen Electric Clothes Dryer नाम का एक पोर्टेबल मॉडल Amazon पर करीब 2,199 रुपये में मिलता है।