• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैक्टीरिया से चलेगी कागज से बनी बैटरी

कभी सोचा है कि आपकी मेज पर रखा कागज भी बैटरी का काम कर सकता है?

By Edited By:
Publish Date: Thu, 11 Jun 2015 04:26:16 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2015 04:31:00 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बैक्टीरिया से चलेगी कागज से बनी बैटरी

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। कभी सोचा है कि आपकी मेज पर रखा कागज भी बैटरी का काम कर सकता है? चौंकिए मत, अमेरिकी शोधकर्ताओं ने कागज मोड़ने की विशेष जापानी तकनीक ओरिगामी की मदद से कागज की बैटरी बनाई है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे ऊर्जा बैक्टीरिया के जरिये मिलती है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि यह बैटरी सूक्ष्मजीवों की श्वसन क्रिया के माध्यम से ऊर्जा उत्पादित करती है। अमेरिका स्थित बिंघमटन यूनिवर्सिटी के श्योखेऊं चोई ने कहा, "कागज न केवल बेहद सस्ती बल्कि जैविक रूप से विघटित हो जाने वाली चीज भी है।


सबसे खास बात यह है कि बैक्टीरिया से युक्त द्रव को इसके अंदर प्रविष्ट कराने के लिए किसी बाहरी तरीके की जरूरत नहीं पड़ती है बल्कि यह खुद ही उसे सोख लेता है।"

शोधकर्ताओं का कहना है कि यह बैटरी कागज पर बनाए जाने वाले बायोसेंसरों के लिए पर्याप्त ऊर्जा बनाने में सक्षम है। इस बैटरी का आकार माचिस की डिब्बी जितना ही है और इसकी लागत सिर्फ पांच सेंट (करीब सवा तीन रुपये) के आसपास आती है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।