
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Facebook-Instagram Down: मेटा के सर्वर में तकनीकी समस्याओं के कारण फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को बुधवार रात काफी परेशानी हुई। कई यूजर्स के अकाउंट अपने आप ही लॉगआउट होने लगे। इसके बाद लोगों को लॉगइन करने में काफी परेशानी हुई। हालांकि वॉट्सएप पर इसका असर देखने को नहीं मिला।
डाउनडिटेक्टर ने बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को दिक्कत भारतीय समयानुसार करीब 8.30 बजे से शुरू हुई। करीब 77 प्रतिश ऐप यूजर्स अपना अकाउंट एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। वहीं, 21 प्रतिशत वेब यूजर्स ने डाउन की शिकायत की।
डाउनडिटेक्टर ने कहा कि इंस्टाग्राम के 72 प्रतिशत यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। 20 प्रतिशत लोगों को लॉगइन में परेशानी हुई।
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने स्टेटमेंट जारी किया है। कंपनी ने कहा कि हमें इसकी जानकारी है कि यूजर्स को फेसबुक एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। हम इस पर काम कर रहे हैं।
एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ने फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन होने पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि अगर आप इस पोस्ट को पढ़ पा रहे हैं तो इसका मतलब है कि हमारा सर्वर काम कर रहा है।
If you’re reading this post, it’s because our servers are working
— Elon Musk (@elonmusk) March 5, 2024