• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चोरी के अनाधिकृत वीडियो अपलोड करना होगा मुश्किल

जल्द ही अब फेसबुक से वीडियो चोरी करना आसान नहीं रह जाएगा।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 01 Sep 2015 04:47:02 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2015 05:08:53 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
चोरी के अनाधिकृत वीडियो अपलोड करना होगा मुश्किल

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म फेसबुक पर बहुत से यूजर्स वीडियो चोरी करके अपलोड करते रहते हैं या फिर अनाधिकृत तरीके से उनका इस्तेमाल करते हैं। इससे इनके ओरिजनल निर्माताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

जल्द ही अब फेसबुक से वीडियो चोरी करना आसान नहीं रह जाएगा। फेसबुक एक वीडियो मैचिंग टूल पेश करने जा रहा है, इसे उन डुप्‍लीकेट्स वीडियोज की पहचान जल्दी से करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो पहले से ही ओरिजनल क्रिएटर द्वारा अपलोड किए गए वीडियोज के डुप्लीकेट्स हैं।

फेसबुक ने अपनी पोस्ट में कहा कि “यह टेक्नोलॉजी हमारे प्लेटफॉर्म के अनुरूप है और यह क्रिएटर्स को फेसबुक के सभी पेजेस, प्रोफाइल्स, ग्रुप्स और जियोग्राफिक्स पर अपने वीडियोज को मैच करके आइडेंटिफाई करना अलाउ करेगी।

दरअसल “हमारा मैचिंग टूल मिलियन अपलोडेड वीडियोज का तेजी और सटीक तरीके से मूल्यांकन करेगा और जब मैचिज दिखाई देंगे, तब पब्लिशर्स उन्हें हटाने के लिए हमें शिकायत कर सकेंगे।’’

फेसबुक टॉप वेब वीडियो निर्माताओं की आलोचनाओं का सामना कर चुका है, जिन्होंने कहा है कि यह (फेसबुक) उनके वीडियोज को बिना उनकी इजाजत के पोस्ट किए जाने पर रोकथाम करने में असफल हो गया है।

अभी तक फेसबुक अनाधिकृत वीडियो कंटेंट को ऑडियो फिंगरप्रिंट के द्वारा पहचान करने के लिए टेक्नोलॉजी पार्टनर ऑडिबल मैजिक की मदद लेने पर निर्भर है। लेकिन यह प्रक्रिया ऐसी शिकायतों के प्रति ज्यादा प्रभावी नहीं हो सकी है।

फेसबुक के इस टूल से क्रिएटर्स वेब बेस्ड डैशबोर्ड को एक्सेस कर सकेंगे, जो उन्हें उन वीडियो को आइडेंटिफाई करना अलाउ करेगा, जिन्हें वह मॉनिटर करना चाहते हैं। अगर सिस्टम फेसबुक पर मैचिंग वीडियो को खोज लेता है, तब क्रिएटर्स के पास उस कंपनी की क्लिप्स रिपोर्ट करने का विकल्प होगा।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।