• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TRAI ने लगाई फ्री बेसिक्स पर फेसबुक को लताड़

फेसबुक सर्विस को ट्राई ने आड़े हाथों लिया है और फटकार लगाई कि वे लोगों का प्रवक्ता न बने।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 21 Jan 2016 12:49:06 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 Jan 2016 01:35:42 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
TRAI ने लगाई फ्री बेसिक्स पर फेसबुक को लताड़

फेसबुक सर्विस को ट्राई ने आड़े हाथों लिया है और फटकार लगाई कि वे लोगों का प्रवक्ता न बने। वहीं फेसबुक ने भी ट्राई पर आरोप लगाया है कि हम फेसबुक के जरिए जो मेल भेज रहे हैं उसे ट्राई ने ब्लॉक कर दिया है। फेसबुक के मुताबिक फ्री बेसिक्स पर फेसबुक के जरिए लोग मेल भेज रहे हैं। ट्राई ने इस बारे में 18 जनवरी को फेसबुक को पत्र भेजा है।

फेसबुक ने जो जवाब ट्राई को भेजा उसके मुताबिक, ट्राई ने ही फेसबुक से लोगों से दोबारा जवाब मांगने को कहा। गौरतलब है कि फेसबुक ने फ्री बेसिक्स को लांच किया था और इसके तहत चुनिंदा साइट्स फ्री दी जा रही थी। फ्री बेसिक्स के लिए फेसबुक ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के साथ करार किया था। लेकिन फ्री बेसिक्स के नेट न्यूट्रैलिटी के खिलाफ होने के कारण इसका भारी विरोध हुआ था। हालांकि ट्राई ने फिलहाल फ्री बेसिक्स पर रोक लगा रखी है।


उधर, टेलीकॉम मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक के आरोप पर एक बार फिर से कहा है कि वो अभी ट्राई की सिफारिशों का इंतजार कर रहे हैं उसके बाद ही फ्री बेसिक्स पर कोई फैसला लेंगे।

क्या है फ्री बेसिक्स? आपसे क्या 'छिपा' रहा फेसबुक?

फेसबुक के साथ रिलायंस कम्युनिकेशंस एक ऐप्लिकेशन के जरिए 'फ्री बेसिक्स इंटरनेट सर्विस' दे रही थी। इस सर्विस को रिलायंस ने इसी साल अक्टूबर में लांच किया था। ट्राई के आदेश के बाद फिलहाल रिलायंस ने इसे होल्ड पर रख दिया है। फेसबुक ने पहले इस सर्विस को 'इंटरनेट डॉट ओआरजी' के नाम से लांच किया था, जिसे अब 'फ्री बेसिक्स' नाम से पेश किया जा रहा है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।