
सैनफ्रांसिस्को। गूगल के नक्शे कदम पर चलते हुए अब सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अपने यूजर्स को सरकारों द्वारा प्रायोजित साइबर हमलों के बारे में चेतावनी देगी।
फेसबुक के चीफ सिक्योरिटी अधिकारी एलेक्स स्टॉमोस ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज से यदि हमें लगेगा कि आपके अकाउंट को किसी नेशन-स्टेट स्पॉन्सर्ड साइबर अटैक (किसी देश की सरकार द्वारा प्रायोजित साइबर हमले) से नुकसान होने वाला है, तो हम आपको सूचित करेंगे।
यह भी पढ़ें : प्रेरणा : फेसबुक पर अपील पढ़कर अजनबी को दान दी महिला ने किडनी
स्टॉमोस ने बताया कि हम ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि इस प्रकार के हमले दूसरों से ज्यादा खतरनाक हैं। इससे प्रभावित हुए लोगों को हम आवश्यक कार्यवाई करने तथा अपने ऑनलाइन अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित करेंगे।
गौरतलब है कि 2012 के मध्य में गूगल सिक्यॉरिटी ने भी यूजर्स को स्टेट स्पॉन्सर्ड हैकर्स से बचाने के लिए नोटिफाई करना शुरू किया था।
यह भी पढ़ें : दिन में 15 घंटे पलकें झपका कर पूर्व डॉक्टर ने लिखी किताब