• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फायरफॉक्‍स ने रिलीज किया इंस्टेंट मैसेजिंग फीचर

वेब ब्राऊजर निर्माता मोजिला ने डेस्‍कटॉप और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फायरफॉक्‍स 41 रिलीज किया है।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 25 Sep 2015 09:22:48 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2015 09:25:20 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
फायरफॉक्‍स ने रिलीज किया इंस्टेंट मैसेजिंग फीचर

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। वेब ब्राऊजर निर्माता मोजिला ने डेस्‍कटॉप और एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फायरफॉक्‍स 41 रिलीज किया है। यह पहला ब्राऊजर है, जिसमें इंस्टेंट मैसेजिंग का फीचर भी मिलेगा।

यह नया फीचर विंडोज, मैक और लिनक्‍स यूजर्स को मिलेगा। हैलो वीडियो कॉल के माध्‍यम से आप इसका इंस्‍टेंट मैसेंजर उपयोग कर सकते हैं।

फायरफॉक्‍स के नए अपडेट में ब्राऊजर पर प्रोफाइल सेट करने की सुविधा भी दी गई है। वहीं इसके एंड्रॉयड वर्जन में यूजर एक ही समय पर अलग-अलग सर्च इंजन का प्रयोग भी कर सकते हैं। इसमें पहले से बेहतर बुकमार्क डिटेक्शन दिया गया है ताकि डुप्लीकेट बुकमार्क से बचा जा सके।

प्रोफाइल मैनेजमेंट

फायरफॉक्‍स 41 में यूजर्स अपने अकाउंट के लिए प्रोफाइल पिक्‍चर भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए अकाउंट मैनेजेंट स्‍क्रीन पर क्लिक करना होगा तथा इसके बाद अकाउंट पिक्‍चर को चुनना होगा।

इसके बाद फोटो अपलोड करने का विकल्‍प मिलेगा। यहां पर यूजर वेबकैम से, कम्‍प्‍यूटर पर सेव इमेज या फिर ग्रैवतार को भी चुन सकते हैं। यूजर्स तस्‍वीर को रोटेट, जूम और रिपोजिशन भी कर सकते हैं।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।