• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनवरी में लॉन्‍च होगा सैमसंग का फोल्डेबेल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन

कुछ हफ्तों पहले सैमसंग ने कर्व्‍ड स्‍क्रीन वाला स्‍मार्टफोन गैलेक्‍सी एज लॉन्‍च किया था।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 17 Sep 2015 05:20:43 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2015 05:23:10 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जनवरी में लॉन्‍च होगा सैमसंग का फोल्डेबेल स्क्रीन वाला स्मार्टफोन

मल्‍टीमीडिया डेस्‍क। कुछ हफ्तों पहले सैमसंग ने कर्व्‍ड स्‍क्रीन वाला स्‍मार्टफोन गैलेक्‍सी एज लॉन्‍च किया था। अब कंपनी एक ऐसा फोन लॉन्‍च करने की तैयारी में है जिसे आप मोड़कर जेब में भी रख सकेंगे। यहां मोड़ने से मतलब फ्लिप फोन नहीं, बल्कि ऐसे फोन से है, जिसकी स्‍क्रीन को कागज की तरह मोड़ा जा सकेगा।

पिछले दो वर्षों से सैमसंग इस नई तकनीक के प्रोटोटाइप पर काम कर रहा है। उम्‍मीद जताई जा रही है कि जनवरी महीने में कंपनी फोल्‍डेबल स्‍क्रीन वाला स्‍मार्टफोन पेश कर सकती है। यह एक टैबलेट पीसी भी हो सकता है।


चीन की एक टेक्‍नोलॉजी वेबसाइट का दावा है कि सैमसंग के नए फोल्‍डेबल स्‍मार्टफोन का कोडनेम प्रोजेक्‍ट वैली है और दो अलग-अलग प्रोसेसर्स पर इसकी टेस्टिंग की जा रही है।

हाल ही में संपन्‍न हुए आईएफए ईवेंट में सैमसंग के गैलेक्‍सी व्‍यू डिवाइस को प्रदर्शित किया गया था। इस टैबलेट डिवाइस में 18.4 इंच की डिस्प्ले स्‍क्रीन दी गई है। सैमसंग ने इसका मॉडल नंबर एसएम-टी670 रखा है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।