
टेक्नोलॉजी डेस्क। Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। सेल शुरू होने से पहले ही स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट का एलान हो चुका है। सेल के दौरान आप iPhone 17 और iPhone 15 कम कीमत में खरीद सकते है।
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान iPhone 17 और iPhone 15 कम कीमत में मिलेगा। 256GB स्टोरेज वाले iPhone 17 को सेल के दौरान 79,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। फिलहाल यह फोन अभी 99,900 रुपये का है। बता दें कि इस फोन पर 2,500 क्रेडिट कार्ड ईएमआई ऑफर और 3,000 रुपये एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर मिल रहे हैं।
Flipkart Axis Bank और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से iPhone 17 को 77,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा कंपनी 6 और 9 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई भी ऑफर कर रही है। इसके साथ ही पुराना फोन एक्सचेंज करके एडिशनल डिस्काउंट क्लैम कर सकते है।
फ्लिपकार्ट सेल के दौरान iPhone 15 को 63,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। ये मॉडल फिलहाल 74,900 रुपये में है। इसके अलावा बॉयर्स पुराने मॉडल को एक्सचेंज करके 54,400 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस ले सकते हैं।