टेक्नॉलोजी डेस्क, इंदौर। आज की लाइफस्टाइल में लैपटॉप एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। स्टूडेंट्स से लेकर नौकरीपेशा लोग सभी को अपने कार्यों को पूरा करने के लिए लैपटॉप या कंप्यूटर की आवश्यकता होती है। इसकी पोर्टेबिलिटी के कारण इसकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। लैपटॉप का इस्तेमाल करके आप कहीं भी क्लासेस, मीटिंग्स और अन्य कार्य कर सकते हैं। आप नया लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart Big Billion Days 2024 का यह मौका आपके लिए बेहतरीन है।
HP Pavilion लैपटॉप 15.6" FHD डिस्प्ले, बैकलिट कीबोर्ड, B&O ऑडियो और प्री-इंस्टॉल्ड MS Office के साथ आता है। इसमें Intel Core i5 13th Gen प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB SSD है। यह एक शानदार डील साबित हो सकता है। इसकी कीमत ₹83,705 है, लेकिन आपको इसे केवल ₹55,990 में मिल सकता है। इसके अलावा, आप इसे 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy Book4 की खासियत इसका Intel Core i5 13th Gen प्रोसेसर है। यह लैपटॉप 8GB RAM और 16GB RAM विकल्पों के साथ हल्का और पतला है। इसमें 15.6" FHD डिस्प्ले, स्टाइलिश एल्युमीनियम बॉडी और डॉल्बी एटमॉस स्पीकर शामिल हैं, जो इसे आकर्षक बनाते हैं। इसकी कीमत ₹78,189 है, लेकिन आपको यह केवल ₹49,990 में मिल सकता है।
Lenovo IdeaPad Slim 3 में Intel Core i5 12th Gen प्रोसेसर और 14" FHD IPS डिस्प्ले है। इसमें 8GB RAM और 512GB SSD है। यह इस साल की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। इसकी कीमत ₹59,990 है, लेकिन ऑफर के तहत आप इसे ₹38,990 में खरीद सकते हैं।