
टेक्नोलॉजी डेस्क। दीवाली के मौके पर अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। सैमसंग के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Samsung Galaxy S26 Ultra 5G की कीमत में फ्लिपकार्ट पर भारी कटौती देखने को मिल रही है। जिस स्मार्टफोन के लिए पहले 1.69 लाख रुपये से ज्यादा खर्च करने पड़ते थे, अब वही फोन काफी कम दाम में लिस्ट किया गया है।
फ्लैट डिस्काउंट के अलावा तगड़े एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर इस खरीदारी को और भी किफायती बनाया जा सकता है। कंपनी के इस प्रीमियम फोन के ब्लैक कलर वेरिएंट पर यह धांसू डील दी जा रही है।
पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर अधिकतम 48,900 रुपये तक की छूट मिल सकती है। यह एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल, ब्रांड और उसकी वर्किंग कंडीशन पर निर्भर करेगी।
फ्लिपकार्ट पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 6,500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है।फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स 7 सुपरकॉइन्स का इस्तेमाल करके 7 रुपये की अतिरिक्त छूट ले सकते हैं।
यदि ग्राहक फ्लैट डिस्काउंट, बैंक ऑफर और अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू का पूरा लाभ ले लेते हैं, तो इस प्रीमियम फोन की प्रभावी कीमत घटकर मात्र 74,588 रुपये रह जाती है। यानी कुल मिलाकर 94 हजार रुपये से अधिक की ऐतिहासिक बचत हो रही है।
फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक और 1,500 रुपये का गिफ्ट वाउचर भी मिल रहा है।
ग्राहकों की सहूलियत के लिए 3 महीने की आसान ईएमआई का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।