• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

काम की खबर: 14 जून तक फ्री अपडेट करें आधार कार्ड, नहीं लगेगा कोई चार्ज

लोगों को अपना आधार कार्ड हमेशा अपडेट रखना चाहिए क्योंकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी की संभावना बेहद कम हो जाती है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 08 May 2024 02:17:25 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 May 2024 02:22:48 PM (IST)
काम की खबर: 14 जून तक फ्री अपडेट करें आधार कार्ड, नहीं लगेगा कोई चार्ज
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की तारीख अब 14 मार्च से बढ़ाकर 14 जून कर दी गई है।

HighLights

  1. आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए करीब डेढ़ महीने का समय मिल गया है।
  2. इस दौरान आपको अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा।
  3. आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक की 12 अंकों की खास पहचान संख्या है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। आधार कार्ड एक ऐसा जरूरी डॉक्यूमेंट है, जिसका इस्तेमाल पहचान पत्र के साथ-साथ सभी सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए भी किया जाता है। ऐसे में यदि आप अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं करते हैं तो आपको बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको भी अपना आधार कार्ड यदि अपडेट करना है तो यह काम 14 जून 2024 तक फ्री में करा सकते हैं। गौरतलब है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की तारीख अब 14 मार्च से बढ़ाकर 14 जून कर दी गई है।

naidunia_image

नहीं देना होगा कोई चार्ज

आपको अब आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए करीब डेढ़ महीने का समय मिल गया है। इस दौरान आपको अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। आपको बता दें कि आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक की 12 अंकों की खास पहचान संख्या है, जिसके आधार पर आप सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के साथ-साथ कई अहम काम कर सकते हैं।


इसलिए अपडेट करें आधार कार्ड

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुताबिक, लोगों को अपना आधार कार्ड हमेशा अपडेट रखना चाहिए क्योंकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी की संभावना बेहद कम हो जाती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के आधार नामांकन और अद्यतन विनियम, 2016 के अनुसार आपको अपने आधार नामांकन तिथि से हर 10 साल में अपने POI और POA दस्तावेजों को अपडेट करना चाहिए। इसके अलावा 5 और 15 साल की उम्र में बच्चे के आधार कार्ड को भी अपडेट कराना चाहिए। इसमें आप नाम, पता, जन्मतिथि, आयु, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल पता, संबंध स्थिति आदि को अपडेट कर सकते हैं।

घर बैठे भी कर सकते हैं आधार अपडेट

  • UIDAI की वेबसाइट पर जाएं और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
  • 'मेरा आधार' टैब पर क्लिक करें और 'अपडेट योर आधार’ का विकल्प चुनें।
  • 'अपडेट आधार डिटेल पेज पर रीडायरेक्ट होगा, जहां डॉक्यूमेंट अपडेट क्लिक करें।
  • UIDAI नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर OTP दर्ज करें।
  • इसके बाद आप अपनी सभी जानकारियों को अपडेट करें।