• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीमेल ने शुरू की ब्लॉक व अनसब्सक्राइब सेवा

अनडू ऑप्शन देने के बाद गूगल ने यूजर्स के लिए जीमेल सेवा में ब्लॉक और अनसब्सक्राइब जैसी सुविधाएं मुहैया कराई हैं।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 23 Sep 2015 08:25:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2015 09:14:29 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जीमेल ने शुरू की ब्लॉक व अनसब्सक्राइब सेवा

नई दिल्ली। अनडू ऑप्शन देने के बाद गूगल ने यूजर्स के लिए जीमेल सेवा में ब्लॉक और अनसब्सक्राइब जैसी सुविधाएं मुहैया कराई हैं। इसकी सहायता से यूजर्स सिर्फ कुछ क्लिक में ईमेल आईडी को ब्लॉक और न्यूजलेटर्स को अनसब्सक्राइब कर सकते हैं।

गूगल ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा है कि नए फीचर्स का इस्तेमाल करते हुए यूजर्स वेब पर जीमेल का उपयोग करके विशेष ईमेल एड्रेस को ब्लॉक कर सकते हैं। अगले हफ्ते से यह सेवा एंड्राइड पर भी उपलब्ध होगी। गूगल प्रोडक्ट मैनेजर श्रीहर्षा सोमांची ने बताया कि इसके बाद आगे से आने वाले मेल अपने आप स्पैम फोल्डर में जाएंगे। इसके अलावा आप सेटिंग में जाकर इसे अनब्लॉक भी कर सकते हैं।


गौरतलब है कि गूगल ने इस साल अनडू ऑप्शन भी उपलब्ध कराया था, जहां आप 30 सेकंड के भीतर भेजे गए ईमेल को रद कर सकते हैं। जीमेल दुनिया की सबसे लोकप्रिय ईमेल सेवा है। दुनियाभर में इसके 90 करोड़ उपभोक्ता हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।