_2026524_143427_m.webp)
टेक्नोलॉजी डेस्क। Google ने अपने Google I/O 2026 इवेंट में Android 17 के लिए नया Continue On फीचर पेश किया है, जो यूजर्स को एक एंड्रॉयड डिवाइस पर शुरू किया गया काम दूसरे डिवाइस पर वहीं से जारी रखने की सुविधा देगा।
यह फीचर Apple के Handoff जैसा है और शुरुआत में स्मार्टफोन व टैबलेट के बीच काम करेगा। Google का दावा है कि इससे एंड्रॉयड इकोसिस्टम में मल्टी-डिवाइस एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट हो जाएगा। कंपनी ने Google Docs और Gmail एप के जरिए इसका लाइव डेमो भी दिखाया।
Google का नया Continue On फीचर Apple के Handoff सिस्टम से मिलता-जुलता है। इसके जरिए यूजर फोन पर शुरू किया गया टास्क टैबलेट पर तुरंत जारी रख सकेंगे। इसके लिए दोनों डिवाइस एक ही Google अकाउंट से जुड़े होने चाहिए।
Google के डेवलपर ब्लॉग के मुताबिक, Android 17 का यह फीचर क्रॉस-डिवाइस कंटिन्यूटी टूल के रूप में काम करेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यूजर फोन पर Google Docs में डॉक्यूमेंट एडिट कर रहा है और बाद में टैबलेट उठाता है, तो टैबलेट के टास्कबार में उसी डॉक्यूमेंट को जारी रखने का सुझाव दिखाई देगा। उस पर टैप करते ही काम वहीं से शुरू हो जाएगा जहां छोड़ा गया था।
Google ने वीडियो डेमो में दिखाया कि Gmail एप में खुला ईमेल फोन से टैबलेट के Gmail Web पर तुरंत ट्रांसफर हो गया। इसी तरह Google Docs में डॉक्यूमेंट एडिटिंग भी आसानी से दूसरे डिवाइस पर जारी रही।
फिलहाल Continue On फीचर केवल स्मार्टफोन और टैबलेट ट्रांजिशन को सपोर्ट करेगा। कंपनी का कहना है कि भविष्य में इसे दूसरे एंड्रॉयड डिवाइसों तक भी बढ़ाया जा सकता है।
टेक विशेषज्ञों का मानना है कि Continue On फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए मल्टी-डिवाइस अनुभव को काफी बेहतर बना सकता है और Google के इकोसिस्टम को Apple के मुकाबले ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाएगा।