• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लैपटॉप की बैटरी व मेमोरी बढ़ाएगा गूगल क्रोम

नया क्रोम ब्राउजर 10 प्रतिशत कम रैम की खपत करेगा और बैटरी को 15 प्रतिशत अतिरिक्‍त समय प्रदान करेगा।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 05 Sep 2015 10:39:52 AM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2015 10:43:05 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
लैपटॉप की बैटरी व मेमोरी बढ़ाएगा गूगल क्रोम

नई दिल्‍ली। आज कल ज्‍यादातर नेट यूजर्स ‘गूगल क्रोम ब्राउजर’ का उपयोग करता है पर कुछ कारणों से नापसंद भी करता है। क्रोम एक ऐसा वेब ब्राउजर है जो फास्‍ट है लेकिन लैपटॉप की बैटरी लाइफ को प्रभावित करता है और रैम को भी खाता है, और इसी वजह से यूजर्स क्रोम को नापसंद करते हैं। लेकिन नए क्रोम ‘वर्जन 45’ के साथ गूगल का वादा है कि ये सभी प्रॉब्‍लम्‍स फिक्‍स हो जाएंगे। यह कहता है कि नया क्रोम ब्राउजर 10 प्रतिशत कम रैम की खपत करेगा और बैटरी को 15 प्रतिशत अतिरिक्‍त समय प्रदान करेगा।

गूगल के प्रवक्‍ता ने कंपनी के ब्‍लॉग में लिखा है, ‘अब क्रोम यह डिटेक्‍ट कर सकता है कि वेबपेज कुछ अन्‍य टास्‍क के साथ कब बिजी है और फ्री टाइम का उपयोग वह पुराने को डिलीट करने में करेगा। उदाहरण के लिए जीमेल में हम टैब के द्वारा उपयोग किए जाने वाले मेमोरी की एक तिहाई को फ्री कर सकते हैं।‘


बैटरी सेविंग की बात करें तो नया क्रोम फ्लैश कंटेंट पर काम कर रहा है। अब क्रोम बाइ डिफॉल्‍ट ही फ्लैश कंटेंट को ऑटो-पॉज करेगा जो कि वेबसाइट पर केंद्रित नहीं होगा।

गूगल के प्रवक्‍ता ने कहा, ‘हमारी टेस्‍टिंग ने दिखाया हे कि इस सेटिंग को ऑन करते ही आपके ऑपरेटिंग सिस्‍टम को देखते हुए बैटरी 15 प्रतिशत अधिक चलेगी। इसलिए अगले कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए डिफॉल्‍ट ही हम इस फीचर को ऑन करने जा रहे हैं।‘

गूगल ने वर्ष 2008 में क्रोम लांच किया था। उस वक्‍त मोजिला फायफॉक्‍स और इंटरनेट एक्‍सप्‍लारर प्रमुख वेब ब्राउजर थे। इस बीच धीरे लेकिन लगातार वेब पेज पर फोकस करते हुए क्रोम यूजर्स को अपने फीचर्स की ओर आकर्षित कर रहा था। वर्तमान में यह दुनिया में सबसे ज्‍यादा उपयोग किया जाने वाला वेब ब्राउजर है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।