• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Google Map क्रैश, बीच रास्ते में रास्ता भटके कई यूजर्स, सोशल मीडिया मीम्स की बाढ़

Google Map crash होने का मामला हालांकि भारत में ज्यादा नहीं देखा गया। भारत में कुछ ही यूजर्स को क्रैश होने पर दिक्कत का सामना

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 19 Mar 2022 09:30:40 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Mar 2022 12:44:55 PM (IST)
Google Map क्रैश, बीच रास्ते में रास्ता भटके कई यूजर्स, सोशल मीडिया मीम्स की बाढ़

Google Map Crash । नेविगेशन के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली गूगल मैप के अचानक डाउन होने जाने के बाद अब सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। गौरतलब है कि दुनियाभर में नेविगेशन के लिए सबसे इसी ऐप का इस्तेमाल होता है। Google Map की मदद से ही कैब से लेकर डिलीवरी तक की सर्विस का काम काफी आसान हो गया है। लेकिन गुरुवार को Google Map के क्रैश हो जाने पर लोग ऐप को एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। नेविगेशन एप के क्रैश होने के पीछे बड़ा टेक्निकल ग्लिच होने की आशंका जताई जा रही है लेकिन अभी तक गूगल की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सोशल मीडिया पर छाए ये मीम्स

Google Map crash होने के बाद रास्ता या डायरेक्शन भूले लोगों के मीम्स आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स मजाकिया लहजे में कह रहे हैं कि अब हमें गुफाओं की तरह ही सड़कों साइन (संकेतों) को पढ़ना होगा। डाउन डिटेक्टर का कहना है कि गूगल मैप डाउन होने के बारे में अमेरिका के 12,000 से अधिक यूजर्स ने रिपोर्ट की। गूगल मैप ही नहीं बल्कि 887 यूजर्स ने यह भी दावा किया कि वो गूगल के सर्च इंजन को भी नहीं एक्सेस कर पा रहे थे।


Google Maps is down and now we have to read road signs like some kind of caveman pic.twitter.com/eWEaRjILxF

— Mr. Squatchski (@MRoboski) March 18, 2022

Google Maps is down for the first time in my life

— The Fresh Princess (@OhemaAmaA) March 18, 2022

Google Maps is down.

Me: pic.twitter.com/RQbvJrhRc8

— Emilio (@emilioplayz) March 18, 2022

भारत में गूगल मैप क्रैश होने के ज्यादा मामले नहीं

Google Map crash होने का मामला हालांकि भारत में ज्यादा नहीं देखा गया। भारत में कुछ ही यूजर्स को क्रैश होने पर दिक्कत का सामना करना पड़ा। ग्लोबल ट्रैकर का कहना है भारत में सिर्फ 288 मामले ही रिपोर्ट किए गए। एक यूजर ने ट्वीट किया कि मेरे जीवन में पहली बार गूगल मैप क्रैश हुआ है..तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब हमें गूगल मैप डाउन है और अब हमें सड़कों के संकेतों (साइन) को पढ़ना होगा जैसे पूर्व में लोग गुफाओं में चिन्हों की पहचान करते थे।

यूजर्स को आ रहे स्क्रीन एरर के मैसेज

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कई यूजर्स को सर्वर की तरफ से स्क्रीन पर एरर का मैसेज आ रहा है। कई यूजर्स जब गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें सिर्फ ब्लैंक स्क्रीन दिखाई दे रही है। पेज रीफ्रेश करने और बार-बार ‘एंटर’ बटन हिट करने के बावजूद कोई रिजल्ट शो नहीं हो रहा है।