• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

'आज क्या पहनूं?' की टेंशन खत्म! AI Wardrobe बनेगा आपका पर्सनल स्टाइलिस्ट

अलमारी छोड़िए अपने फोन में बनाइए अब Wardrobe। Google Photos ने अपनी AI-powered Wardrobe फीचर को लॉन्च कर दिया है।

By Shailly AryaEdited By: Shailly Arya
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 02:00:09 PM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 02:00:09 PM (IST)
'आज क्या पहनूं?' की टेंशन खत्म! AI Wardrobe बनेगा आपका पर्सनल स्टाइलिस्ट
Google photos AI wardrobe

HighLights

  1. अलमारी छोड़िए अपने फोन में बनाइए अब Wardrobe
  2. अलमारी का चक्कर खत्म, अब Google Photos बताएगा क्या पहनें
  3. अलग-अलग कपड़ों को मिलाकर Outfit बना सकते हैं

टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कौन सा आउटफीट किसके साथ पहनें तो टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। Google Photos अब आपका काम आसानी से कर देगा। कंपनी ने अपनी AI-powered Wardrobe फीचर को भारत समेत कुछ देशों में लॉन्च कर दिया हैं।

पुरानी तस्वीरों से Digital Closet तैयार कर सकता है

Google Photos का ये फीचर आपकी पुरानी तस्वीरों को देखकर एक Digital Closet तैयार कर सकता है। इसके अलावा आप उसमें अलग-अलग कपड़ों को मिलाकर Outfit भी बना सकते हैं और उन्हें वर्चुअली Try On करके देख सकते हैं कि कैसा लग रहा है।


Wardrobe फीचर फोन में सेव तस्वीरों को इस्तेमाल करके कपड़ों का डिजिटल कलेक्शन बनाता है। बता दें कि Google Photos पिछले चार साल की तस्वीरों को स्कैन कर सकता है। यूजर को Face Groups ऑन करना होगा और बताना होगा कि इन तस्वीरों में कौन-सा चेहरा उनका हैं।

एक साथ 6 कपड़ों से बनाएं Outfit

Digital Closet तैयार होने के बाद यूजर एक Outfit में अधिकतम 6 आइटम्स चुन सकता हैं। जैसे कि Shirt, Trousers और Shoes को मिलाकर एक नया कॉम्बिनेशन बनाया जा सकता है और तैयार Outfit को नाम से सेव किया जा सकता है या बिना नाम के भी रखा जा सकता है।

Google Photos में कैसे बनाएं Digital Closet

Google Photos ऐप खोल कर नीचे दिए गए Collections सेक्शन में जाएं वहां Wardrobe चुनें और Build my wardrobe पर टैप करें.

भारत में किन यूजर्स को मिलेगा फीचर?

Google Photos का ये Wardrobe फीचर भारत, अमेरिका और ब्राजील में उपलब्ध है। इसके लिए यूजर की 1,000 से ज्यादा Photos होनी चाहिए. बता दें कि Android पर इसका इस्तेमाल करने के लिए Android 10 या उसके बाद का वर्जन होना चाहिए और Face Groups भी ऑन होना जरूरी हैं.