टेक्नोलॉजी डेस्क। गूगल सर्च का पुराना दौर अब बदल चुका है। एआई के दौर में अब गूगल ने भी खुद को अपडेट कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल ने ऑफिशियल तरीके से भारत में सभी यूजर के लिए एआई मोड फीचर(Google AI Mode India launch) को शुरु कर दिया है। पहले इस फीचर को केवल Google Search Labs में ट्रायल के तौर पर उपलब्ध कराया गया था। अब आप बिना किसी अतिरिक्त साइनअप के सीधे गूगल से इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर( Google search AI rollout) के बाद अब गूगल पर कुछ भी पूछना आसान होगा और यूजर को गूगल एआई से उस विषय पर जवाब मिलेगा। यूजर अपनी रुचि के हिसाब से उस विषय के बारे में ज्यादा डीप जानकारी ले सकेंगे।
यूजर्स को दिखेगा AI Mode टैब
गूगल के अनुसार, धीरे-धीरे इस फीचर को भारत के सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। कुछ दिनों में गूगल के सर्च इंटरफेट में यूजर्स को सर्च एक AI Mode टैब दिखाई देगा। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह सुविधा केवल अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध है, लेकिन इसमें वह सभी खूबियां उपलब्ध होंगी जो गूगल लैब वर्जन में शामिल थीं। जैसे कि आप टाइप करके, बोल कर और फोटो के जरिए गूगल लैंस की मदद से आपने सवालों का जवाब पा सकते हैं वे भी उसके बारे में उपलपब्ध अलग अलग लिंक के माध्यम से जो आपके सवाल से जुडे होंगे।
Gemini 2.5 मल्टीमॉडल AI मॉडल पर आधारित
रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल का यह एआई मॉडल Gemini 2.5 मल्टीमॉडल AI मॉडल पर आधारित है। यह पहले से अच्छे तरीके से यूजर्स को सर्च करने और डीप एक्सप्लोर करने की सुविधा देता है। इसमें नॉलेज ग्राफ, रियल टाइम लोकल जानकारी, शॉपिंग रिजल्ट जैसी सुविधाओं को जोड़ा गया है, जिससे यूजर को अच्छे तरीके से चीजों के बारे में जानकारी मिल सके। यह नई सुविधा (new Google Search update 2025) गूगल सुविधा एंड्रॉइड और iOS दोनों वर्जन में उपलब्ध है। गूगल के अनुसार, इसको कठिन और मल्टी स्टेप सवालों के लिए डिजाइन किया गया है।