
टेक्नोलॉजी डेस्क। Google के टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन को चालू रखने से आपके Google अकाउंट का हैक होना मुश्किल हो जाता हैं।
Google अकाउंट से लॉग इन करके हम Google Docs, Google Drive, Gmail जैसी सर्विसेज का इस्तेमाल करते हैं। आपके Google अकाउंट में आपका नाम, एड्रेस और फाइनेंशियल डिटेल जैसा जरूरी डेटा होता हैं, ऐसे में इसके गलत इस्तेमाल से आपका काफी नुकसान हो जाएगा इसलिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इस डेटा को चोरी होने से बचा सकता हैं।
यह भी पढ़ें- मार्केट में आ गई नई THAR, देखें कितनी है कीमत और क्या-क्या हैं फीचर्स?
अपने PC या स्मार्टफोन पर Google Chrome ओपन करें। स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें। इसके बाद Manage your Google Account बटन पर क्लिक करके सीधे Google Account पेज पर जाएं। डैशबोर्ड में दिए गए Security & sign-in बटन पर टैप करें। इसके बाद How you sign in to Google मेन्यू के 2-Step Verification बटन पर टैप करके अपना पासवर्ड डालें।एक नई स्क्रीन दिखाई देगी। यहां आप अपने Google अकाउंट के लिए दूसरे वेरिफिकेशन स्टेप के तौर पर Passkeys और सिक्योरिटी कीज, गूगल प्रॉम्प्ट, ऑथेंटिकेटर , फोन नंबर और बैकअप कोड्स सेट कर सकते हैं।