• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत में लॉन्च हुआ Google Wallet ऐप, जानें GPay से है क्यों है अलग, ये है खास फीचर्स

Google Wallet को लेकर कई लोगों को यह अनुमान था कि Paytm Wallet या Amazon Wallet की तरह Google Wallet भी एक पेमेंट एप होगा, लेकिन ऐसा नहीं है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 08 May 2024 02:50:10 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 May 2024 02:50:10 PM (IST)
भारत में लॉन्च हुआ Google Wallet ऐप, जानें GPay से है क्यों है अलग, ये है खास फीचर्स
Google ने भारत में Google Wallet को लॉन्च कर दिया है।

HighLights

  1. Google Wallet ऐप से आप ऑनलाइन भुगतान नहीं कर सकते हैं।
  2. Google Wallet अन्य Wallet की तुलना में काफी अलग है।
  3. इसमें आप गिफ्ट कार्ड, मूवी टिकट, बोर्डिंग पास जैसी चीजों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, इंदौर। Google ने भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Google Wallet को लॉन्च कर दिया है। GPay ऐप से ये बिल्कुल अलग है और कई यूजर्स लंबे समय से Google Wallet का इंतजार कर रहे थे। अब यूजर्स Google Wallet ऐप को आसानी से Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। कई गूगल यूजर्स को Google Wallet का एक्सेस पहले ही मिल गया था।

ऐसे अलग है Google Wallet

Google Wallet अन्य Wallet की तुलना में काफी अलग है। इसमें आप गिफ्ट कार्ड, मूवी टिकट, बोर्डिंग पास जैसी चीजों को भी सुरक्षित रख सकते हैं। यहां खास बात ये है कि Google Wallet ऐप से आप ऑनलाइन भुगतान नहीं कर सकते हैं। Google Wallet को लेकर कई लोगों को यह अनुमान था कि Paytm Wallet या Amazon Wallet की तरह Google Wallet भी एक पेमेंट एप होगा, लेकिन ऐसा नहीं है।


2011 में पहली बार हुआ था लॉन्च

गौरतलब है कि Google Wallet को कंपनी ने साल 2011 में पहली बार लॉन्च किया था। इसके बाद इसे साल 2018 में Google Pay से रिप्लेस कर दिया गया था। अब भारतीय बाजार में Google Wallet और Google Pay दो अलग ऐप हैं। Google Wallet में यूजर्स फ्लाइट पास, ट्रांजिट कार्ड्स, इवेंट टिकट, बोर्डिंग पास जैसे चीजों को स्टोर कर सकते हैं । इसके लिए Google ने टॉप-20 ब्रांड के साथ पार्टनरशिप की है। इसके जरिए यूजर्स Flipkart पर मिलने वाले सुपरकॉइन, Shoppers Stop और बाकी ब्रांड के गिफ्ट कार्ड को भी स्टोर कर पाएंगे। इसमें आप अपने डॉक्यूमेंट्स को स्टोर कर सकते हैं। Google Wallet में यूजर्स को पास ऐड ऑन (Pass Add-On) का फीचर भी मिलता है। हालांकि इसके लिए यूजर्स को Gmail पर यह फीचर इनेबल करना होगा। इसके बाद Gmail पर आए पास ऑटोमेटिक गूगल वॉलेट में जमा हो जाएगा।