
मल्टीमीडिया डेस्क। आप शायद जानते होंगे कि आप जो भी गूगल के सर्च बार में टाइप करते हैं, वह उसका ट्रैक रखता है, ठीक उसी तरह जैसे कि यह आपके ईमेल का कंटेंट एनालाइज करता है। लेकिन आपको इस बात का एहसास नहीं होगा कि गूगल आपको रिकाॅर्ड भी कर रहा है। अगर आपने गूगल का वाॅयस-कंट्रोल फीचर यूज किया है तो जो कि आपने बोला है उसे रिकाॅर्ड कर लिया जाता है।
ओके गूगल पर सर्च करने के बाद आप अपनी वाॅयस रिकाॅर्डिंग को आॅनलाइन सुन भी सकते हैं और चाहें तो उसे डिलीट भी कर सकते हैं। आप हिस्ट्री डाॅट गूगल डाॅट काॅम पर लाॅग कर वाॅयस एंड आॅडियो एक्टिविटी पर जाकर अपनी वाॅयस रिकाॅर्डिंग सर्च करें और इन्हें सुनने के साथ डिलीट भी कर सकते हैं।
देखिए क्यों हो रहा है इस तलाकशुदा कपल का फोटो वायरल, दे रहा है खास मैसेज
ऐपल का सिरी और माइक्रोसाॅफ्ट का कोर्टाना भी यूजर जो कहता है रिकाॅर्ड कर लेता है लेकिन इन रिकाॅर्डिंग्स को डिलीट करने का कोई तरीका नहीं है। अमेजन का ईको भी रिकाॅर्ड करता है और गूगल की तरह अमेजन ईको भी हिस्ट्री क्लीयर करने देता है।