• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक गाइड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPI Payment: यूपीआई से गलत अकाउंट में भेज दिए पैसे, ये हैं रिफंड पाने का तरीका

UPI Payment:ऐसे में यदि गलत अकाउंट में पैसा चला जाए तो आपके पास उसे वापस पाने का हक है। हालांकि लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है। आइए जानते हैं कै...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Mon, 05 Dec 2022 05:30:47 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Dec 2022 05:30:47 PM (IST)
UPI Payment: यूपीआई से गलत अकाउंट में भेज दिए पैसे, ये हैं रिफंड पाने का तरीका
UPI Payment:ऐसे में यदि गलत अकाउंट में पैसा चला जाए तो आपके पास उसे वापस पाने का हक है। हालांकि लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है। आइए जानते हैं कैसे आप गलत खाते में गए रकम को वापस पा सकते हैं।

UPI Payment: डिजिटल पेमेंट का चलन अब तेजी से बढ़ रहा है। लोग अब हर जरूरी चीज के लिए डिजिटल भुगतान करते हैं। इसके लिए हम यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि यूपीआई के जरिए भुगतान करने के दौरान किसी दूसरे खाते में पैसा ट्रांसफर कर देते हैं। ऐसे में यदि गलत अकाउंट में पैसा चला जाए तो आपके पास उसे वापस पाने का हक है। हालांकि लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है। आइए जानते हैं कैसे आप गलत खाते में गए रकम को वापस पा सकते हैं।

क्या करें जब यूपीआई से गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएं पैसे?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक, अगर आप गलती से किसी दूसरे अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर देते हैं, तो बैंक और आरबीआई की वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर शिकायत करें। साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि आपने जिस अकाउंट में पैसा भेज दिया है, उसकी पूरी डिटेल्स यूपीआई ऐप के ग्राहक सेवा के साथ ही बैंक को दें। ऐसे में पैसा पाने वाले शख्स ने अगर निकासी नहीं की है तो फंड रिवर्ट हो जाता है। हालांकि अगर सामने वाले ने पैसे निकाल लिए हैं तो आपके आरबीआई और एनपीसीआई में अपनी शिकायत दर्ज करानी होगी।


NPCI वेबसाइट पर कैसे करें शिकायत?

अगर पेमेंट करते समय गलती से किसी दूसरे खाते में पैसा ट्रांसफर हो जाए तो ऐप के असिस्टेंस सेक्शन में जाकर शिकायत करें। इसके बाद अपने बैंक को इसकी जानकारी दें। बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या नेटबैंकिंग के जरिए भी शिकायत कर सकते हैं। पैसे ट्रांसफर होने का मैसेज और ट्रंसजेक्शन आईडी की डिटेल संभालकर रखें। यूपीआई के जरिए गलत खाते में पैसा ट्रांसफर होने पर एनपीसीआई की वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके लिए Dispute Redressal Mechanism पर जाना है। वहां जाकर ट्रांजैक्शन टैब में जाकर जरूरी जानकारी भरनी होगी।

Bhim ऐप से पैसा पाना मुश्किल

अगर भीम ऐप के जरिए गलती से किसी दूसरे खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया है तो उसकी रिकवरी मुश्किल है। इसलिए जिस अकाउंट में पैसा भेजना है, उसकी डिटेल अच्छे से चेक कर लें। आप भीम ऐप के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 120 1740 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।