• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक गाइड

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फोन में चला जाए बारिश का पानी तो करें ये काम, कुछ जरूरी टिप्स जो बचा सकते हैं आपका स्मार्टफोन

स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. लेकिन जरा सी लापरवाही जैसे बारिश में भीग जाना, ये सब मोबाइल को खराब करने के लिए काफी है. अगर आपके फ...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 16 Jun 2025 02:50:09 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Jun 2025 02:50:09 PM (IST)
फोन में चला जाए बारिश का पानी तो करें ये काम, कुछ जरूरी टिप्स जो बचा सकते हैं आपका स्मार्टफोन
बारिश का पानी फोन में चला जाए तो करें ये काम।

टेक्नोलॉजी डेस्क। मोबाइल हमारी रोजमर्रा जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। इसके बिना कई काम ठप्प हो जाते हैं और ऐसे भी कई यूजर्स है जो फोन के बिना रह नहीं सकते हैं। वहीं, आजकल देशभर के कई राज्यों में बारिश का मौसम चल रहा है। बारिश के मौसम में फोन का पानी में भीग जाना आम बात होती है।

ऐसी कंडीशन में बहुत से लोग तो घबराकर तुरंत फोन ऑन करने या सुखाने की कोशिश में लग जाते हैं, लेकिन आपको ऐसे में जल्दबाजी बिलकुल नहीं करनी है, नहीं तो आपकी एक छोटी सी गलती फोन को हमेशा के लिए खराब कर सकती है। अगर आपका फोन भी बारिश में भीग गया है तो कुछ टिप्स अपनाकर अपने फोन को खराब होने से बचा सकते हैं।


सबसे पहले फोन को स्विच ऑफ करें

जैसे ही फोन में पानी चला जाता है तो कई लोग बारिश में भीगने के बाद अपने फोन को चेक करने की कोशिश करते हैं और देखते हैं कि वह ठीक से काम कर रहा है या नहीं, लेकिन फोन को तुरंत चालू करना एक बड़ी गलती है। इससे फोन में शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है और फोन खराब हो सकता है।

फोन को चार्ज न करें

फोन में पानी चले जाने के बाद कुछ लोग तो तुरंत डिवाइस को चार्जिंग पर लगा देते हैं ताकि वह जल्दी से चालू हो जाए, लेकिन यह खतरे से खाली नहीं है। चार्जिंग के दौरान पानी और करंट के कांटेक्ट में आने से फोन और चार्जर दोनों में शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इससे आपका महंगा फोन खराब हो सकता है।

फोन सुखाने के लिए न करें ये गलती

अक्सर लोग फोन को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। हेयर ड्रायर और हीटर से निकलने वाली गर्मी फोन के अंदरूनी पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे सेंसिटिव कंपोनेंट्स पिघल सकते हैं और स्क्रीन और बैटरी को भी नुकसान पहुंच सकता है।

फोन को सुखाएं या अपनाएं चावल का नुस्खा

फोन में पानी जाने के बाद फोन को खुली हवा में रख दें, ऐसी जगह जहां पर नमी न हो। अगर चाहे तो आसपास पंखा चला सकते हैं. इसके अलावा अगर आपके फोन में पानी ज्यादा अंदर चला गया है तो फोन को चावल के बैग में कुछ घंटो के लिए डाल कर रख सकते हैं। चावल नमी को जल्दी सोख लेता है।

सर्विस सेंटर पर जाएं

इन तरीकों को अपनाने के बाद भी आपका फोन ऑन नहीं हो रहा है या ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो बेहतर होगा कि आप उसे फोन कंपनी के सर्विस सेंटर पर दिखाएं। वे आपके फोन की सही जांच करके उसे ठीक कर पाएंगे।